पीएम मोदी का जन्म वाडनगर में 1950 में एक गरीब परिवार में हुआ। पीएम कई कार्यक्रमों में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्होंने पिता का हाथ बटाने के लिए स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। वहीं, उनकी मां दूसरों के घर में झाड़ू पोछा लगाने जाया करती थीं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनकी संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन है। पीएम मोदी का जन्म वाडनगर में 1950 में एक गरीब परिवार में हुआ। पीएम कई कार्यक्रमों में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्होंने पिता का हाथ बटाने के लिए स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। वहीं, उनकी मां दूसरों के घर में झाड़ू पोछा लगाने जाया करती थीं। पीएम मोदी का बचपन काफी गरीबी में बीता। इसके बाद वे संघ और फिर भाजपा से जुड़ गए। पीएम मोदी ने एक कार्यकर्ता से गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया। लेकिन पीएम मोदी अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। बताया जाता है कि पीएम मोदी अपनी सैलरी का ज्यादातर हिस्सा भी दान कर देते हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनकी संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2019 लोकसभा चुनाव के हलफनामे के मुताबिक, पीएम मोदी के पास कुल 1 करोड़ 41 लाख 36 हजार 119 रुपए की चल संपत्ति है। इसके अलावा गांधीनगर में उनके पास एक घर-जमीन भी है। इसकी कीमत करीब 1.10 करोड़ रु है। मोदी की कुल चल-अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल 2 करोड़ 51 लाख 36 हजार 119 रुपए की संपत्ति है।

पीएम के पास 38 हजार 750 रुपए की नकदी
हलफनामे के मुताबिक, 31 मार्च 2019 तक मोदी के पास सिर्फ 38 हजार 750 रुपए की नकदी थी। उनके पास 1 करोड़ 27 लाख 81 हजार 874 रुपए के फिक्स डिपोजिट हैं। इसके अलावा मोदी के पास गांधीनगर स्टेट बैंक में एक अकाउंट भी है। इसमें 4 हजार 143 रुपए जमा हैं।

मोदी के पास नहीं है खुद का वाहन
पीएम मोदी के पास चार सोने की अंगूठियां भी हैं। इनका वजन करीब 45 ग्राम है। 31 मार्च 2019 को सोने के भाव के मुताबिक इनकी कीमत 1 लाख 13 हजार 800 रुपए थी। हलफनामे के मुताबिक, मोदी के पास कोई खुद का वाहन भी नहीं है। मोदी का पीएमओ के ऊपर 1 लाख 40 हजार 895 रुपए बकाया है। मोदी का कमाई का जरिया सिर्फ सरकारी तनख्वाह और उनकी जमा राशि पर बैंक से मिलने वाला ब्याज है।

पीएम मोदी को कितनी सैलरी मिलती है? 
प्रधानमंत्री मोदी को सालाना 19.2 लाख रुपए सैलरी मिलती है। वहीं, उनकी मंथली सैलरी 1.60 लाख रुपए है। हालांकि, उन्हें इसके अलावा अन्य कई भत्ते भी मिलते हैं।