प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को 69वां जन्मदिन हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वाडनगर में हुआ था। मोदी हर साल अपना जन्मदिन अलग अंदाज में मनाते हैं। इस बार वे अपना जन्मदिन गृह राज्य गुजरात में मनाएंगे।

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को 69वां जन्मदिन हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वाडनगर में हुआ था। मोदी हर साल अपना जन्मदिन अलग अंदाज में मनाते हैं। इस बार वे अपना जन्मदिन गृह राज्य गुजरात में मनाएंगे। पीएम सोमवार रात को ही गुजरात पहुंचेंगे। यहां वे लगभग हर बार की तरह दिन की शुरुआत मां से आशीर्वाद लेने के बाद करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ ऐसा रहेगा मोदी का कार्यक्रम
- सोमवार रात 11 बजे गुजरात पहुंचेंगे।
- मंगलवार को सुबह 6-7 के बीच मां हीरा बा से मुलाकात कर आशीर्वाद लेंगे।
- पीएम मोदी 8 बजे केवड़िया पहुंचेंगे, यहां वे नर्मदा बांध का जायजा लेंगे।
- वे 9.30 बजे नर्मदा का पूजन करेंगे।
- इसके बाद 10 बजे गरुड़ेश्वर दत्त मंदिर में पूजा करेंगे। 
- 11 बजे पीएम मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
- माना जा रहा है कि मोदी मंगलवार देर शाम प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

सरदार सरोवर बांध पर ऐतिहासिक जलस्तर के साक्षी बनेंगे मोदी
पीएम मोदी सरदार सरोवर बांध के ऐतिहासिक जलस्तर तक पहुंचने के भी साक्षी बनेंगे। बांध का जलस्तर 138 मी. पार गया है। इसकी क्षमता 138 मी. और 68 इंच तक है। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का सपना अब सच हो गया है। इस बांध की नींव 5 अप्रैल 1961 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने रखी थी। इसका निर्माण 2017 में पूरा हुआ है। 

नमामि देवी नर्मदे महोत्सव में हिस्सा लेंगे 
गुजरात सरकार ने पीएम के जन्मदिन के मौके पर बांध पर महाआरती के कार्यक्रम का आयोजन किया है। पीएम ने मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए देवी नर्मदे महोत्सव में हिस्सा लेने का आमंत्रण स्वीकार किया है। बांध क्षमता तक भर जाने के मौके पर गुजरात में देवी नर्मदे महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत राज्य में 5000 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।