पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात के केवड़िया में देश की पहली सी प्लेन सेवा की शुरुआत की। यह महज 30 मिनट में 220 किमी की दूरी (केवडिया से साबरमती) तय करेगा। सी-प्लेन की उड़ानें स्पाइसजेट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्पाइस शटल द्वारा संचालित की जाएंगी।

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात के केवड़िया में देश की पहली सी प्लेन सेवा की शुरुआत की। यह महज 30 मिनट में 220 किमी की दूरी (केवडिया से साबरमती) तय करेगा। सी-प्लेन की उड़ानें स्पाइसजेट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्पाइस शटल द्वारा संचालित की जाएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सी प्लेन जमीन के अलावा पानी से उड़ान भर सकता है। लैंड कराने के लिए भी पानी और जमीन दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

300 मीटर रनवे से भर सकता है उड़ान
सी प्लेन महज 300 मीटर के रनवे से उड़ान भर सकता है। इस जलाशय का इस्तेमाल हवाई-पट्टी के रूप में भी किया जाता है। सी प्लेन से एक बार में 19 यात्री सफर कर सकते हैं। यह प्लेन बेहद हल्का होता है। कम ईंधन में भी उड़ान भर सकता है।

अहमदाबाद से केवडिया का किराया 1500 रु.
सी प्लेन अहमदाबाद से केवडिया के लिए होगा। अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया और अहमदाबाद दोनों तरफ का कुल किराया 3000 रुपए है। एक तरफ का किराया 1500 रुपए है। 

सी प्लेन का टाइम क्या होगा?
सी प्लेन हर रोज अहमदाबाद से सुबह 10.15 बजे उड़ेगा और 10.45 बजे केवडिया पहुंचेगा। केवडिया से हर दिन 11.45 बजे उड़ान भरेगा और 12.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा।