पीएम मोदी ने 2018 बैच के 126 आईपीएस अधिकारियों से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने युवा अधिकारियों को राष्ट्र की बेहतरी के लिए समर्पण के साथ अथक प्रयास करने के लिए उत्साहित किया।

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने 2018 बैच के 126 आईपीएस अधिकारियों से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने युवा अधिकारियों को राष्ट्र की बेहतरी के लिए समर्पण के साथ अथक प्रयास करने के लिए उत्साहित किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आम नागरिकों को जोड़ने के महत्व पर बल दिया : मोदी
पीएम मोदी ने अधिकारियों से काम के लिए समर्पण करने के लिए कहा। उन्होंने पुलिस को आम नागरिकों के साथ जोड़ने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को पुलिस बल के बारे में नागरिकों के दृष्टिकोण को समझना चाहिए और पुलिस बल को नागरिक के अनुकूल बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

अपराध की रोकथाम में पुलिस की भूमिक
उन्होंने कहा, अपराध की रोकथाम पर पुलिस की भूमिका को ध्यान में रखा जाना चाहिए। आधुनिक पुलिस बल बनाने में तकनीक के महत्व के बारे में बताया। 

बैच में महिला अधिकारियों की तारीफ की
पीएम मोदी ने 2018 बैच में बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों के होने की सराहना की। पीएम ने कहा कि पुलिस बल में महिलाओं की अधिक संख्या पुलिसिंग के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी काफी सकारात्मक प्रभाव डालेगी। मोदी ने अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खुद पर विश्वास करने के लिए कहा।