नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे पीएम मोदी के पास बिहार के सीएम नीतीश कुमार बैठे, वे उनकी हथेली पकड़कर अचानक कुछ देखने लगे। इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

बिहार. नालंदा यूनिवर्सिटी में कैंपस के उद्घाटन के समय नीतीश कुमार पीएम मोदी की अंगुली पर लगी वोट की स्याही देख रहे हैं। इसके बाद वे खुद के हाथ में लगी वोट की स्याही भी दिखाते नजर आ रहे हैं। उस दौरान यूनिवर्सिटी के चांसलर अरविंद पनगढ़िया संबोधित कर रहे होते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

नालंदा यूनिवर्सिटी में चल रहे समारोह में जब अचानक बिहार के सीएम पीएम मोदी का हाथ पकड़ते हैं। तो वे भी हैरान रह जाते हैं। हालांकि वे हाथ ही स्याही देखते ही फिर मुस्करा कर अपने हाथ की स्याही भी दिखाते हैं। शायद वे यहीं कह रहे हों कि वोट की स्याही अभी तक लगी है। ये पल कुछ ही सैकेंड का था। लेकिन कैमरे में कैद होने के बाद ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।