आज गीता जयंती है। एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्‍ण ने पवित्र श्रीमदभगवद् गीता के उपदेश अर्जुन को सुनाए थे। इसलिए गीता जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, श्रीमद्भगवद् गीता में निहित महान आदर्श दुनिया भर में प्रसारित हुए हैं।

नई दिल्ली. आज गीता जयंती है। एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्‍ण ने पवित्र श्रीमदभगवद् गीता के उपदेश अर्जुन को सुनाए थे। इसलिए गीता जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, श्रीमद्भगवद् गीता में निहित महान आदर्श दुनिया भर में प्रसारित हुए हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा, आज गीता जयंती के शुभ दिन, दुनिया भर में लाखों लोग पवित्र गीता के अध्याय 12 और 15 से शाम 6 बजे तक मंत्रों का जाप करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक लिंक भी शेयर की, जहां इन अध्याय को आप सुन सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


पीएम मोदी ने ट्वीट किया, श्रीमद्भगवद् गीता में निहित महान आदर्श दुनिया भर में प्रसारित हुए हैं। ये लोगों के जीवन को पूर्ण क्षमता तक ले जाने और दयालु बनने के लिए प्रेरित करते हैं। गीता जयंती पर हम गीता में वर्णित मूल्यों का जश्न मनाते हैं और भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को याद करते हैं। 

Scroll to load tweet…