प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25 नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ यूनिवर्सिटी की स्‍थापना के शताब्‍दी समारोह में वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। यूनिवर्सिटी की स्‍थापना 1920 में हुई थी और इस साल स्‍थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर समारोह मनाया जा रहा है।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25 नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ यूनिवर्सिटी की स्‍थापना के शताब्‍दी समारोह में वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। यूनिवर्सिटी की स्‍थापना 1920 में हुई थी और इस साल स्‍थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर समारोह मनाया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस मौके पर पीएम यूनिवर्सिटी की स्‍थापना के 100 साल पूरे होने पर एक स्‍मारक सिक्‍का जारी करेंगे। इस मौके पर वह एक विशेष स्‍मार‍क डाक टिकट और भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विशेष कवर भी जारी करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित होंगे।