05:35 PM (IST) Mar 31
गरीब का स्वाभिमान लौटाया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूजा है। हमने गरीब को सिर्फ सशक्त ही नहीं किया है बल्कि गरीब को उसका स्वाभिमान लौटाया है। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ।

 

05:35 PM (IST) Mar 31
इंफ्रास्ट्रक्चर पर जमकर निवेश हुआ है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। आज देश की नारीशक्ति, नए संकल्पों के साथ आगे आ रही है। आज भारत की साख दुनिया भर में नई ऊंचाई पर है। पूरी दुनिया भारत को भरोसे से देख रही है।

 

04:49 PM (IST) Mar 31
कांग्रेस का देश विरोधी एक और कारनामा आया सामने: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस का एक और देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूर, श्रीलंका और ​तमिलनाडु के बीच में एक द्वीप है कच्छतीवु। देश आजाद हुआ तब ये द्वीप हमारे पास था लेकिन कांग्रेस ने 4-5 दशक पहले मां भारती का एक अंग काट दिया और भारत से अलग कर दिया।

04:43 PM (IST) Mar 31
मेरा भारत ही मेरा परिवार: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ आपके पास एनडीए है, जो भ्रष्टाचार मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर, आपके पास INDI गठबंधन है, जो भ्रष्ट नेताओं को बचाने पर केंद्रित है। वे सोच सकते हैं कि वे मोदी को डरा देंगे, लेकिन मेरे लिए, ‘मेरा भारत ही मेरा परिवार है’।

04:40 PM (IST) Mar 31
मोदी रूकने वाला नहीं है: प्रधानमंत्री

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये मोदी है, रुकने वाला नहीं है। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है।

04:39 PM (IST) Mar 31
भ्रष्टाचारियों से लड़ाई लड़ रहा हूं, सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिल रही: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं। इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैंं। सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है।

04:35 PM (IST) Mar 31
पीएम बोले-ये मोदी गरीबी से तप कर यहां तक पहुंचा

पीएम मोदी ने कहा कि ये मोदी गरीबी से तप कर आज यहां पहुंचा है और इसलिए हर गरीब का दुख, हर गरीब की पीड़ा, हर गरीब की तकलीफ को मोदी भली-भांति समझता है।इसलिए मैंने गरीब की हर चिंता को दूर करने के लिए योजनाएं बनाईं। हमने गरीब को सिर्फ सशक्त ही नहीं किया है, बल्कि हमने गरीब को उसका स्वाभिमान लौटाया है।

 

04:34 PM (IST) Mar 31
राम मंदिन बनवा कर दिखाया

पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनेगा, ये लोगों को असंभव लगता था, लेकिन राम मंदिर भी बना है और हर रोज वहां लाखों लोग दर्शन के लिए भी जा रहे हैं।

04:34 PM (IST) Mar 31
भारत का समय आ गया है, भारत चल पड़ा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा कि भारत का समय आ गया है, भारत चल पड़ा है। आज भारत में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। आज हर सेक्टर में नौजवानों के लिए नए अवसर बन रहे हैं। आज देश की नारीशक्ति, नए संकल्पों के साथ आगे आ रही है। आज भारत की साख नई ऊंचाई पर है, पूरी दुनिया भारत को भरोसे से देख रही है।

04:32 PM (IST) Mar 31
हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुटी-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है। हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं। पहले 100 दिनों में हमें कौन-कौन से बड़े फैसले लेने हैं, इस पर तेजी से काम चल रहा है। बीते 10 वर्षों में तो आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है, अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

04:31 PM (IST) Mar 31
2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा

मेरठ रैली में पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव... विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा।

04:30 PM (IST) Mar 31
किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की धरती ने चौधरी चरण सिंह जी जैसे महान सपूत दिए हैं। हमारी सरकार को उन्हें 'भारत रत्न' देने का सौभाग्य मिला है। मैं चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

03:18 PM (IST) Mar 31
पीएम मोदी की रैली में कई नेता मौजूद

मेरठ में आयोजित पीएम मोदी की रैली में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर मंच पर मौजूद हैं।

02:45 PM (IST) Mar 31
पीएम मोदी को देखने का क्रेज

सुबह से मेरठ वाले लोग पीएम मोदी को देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे। ये भीड़ दोपहर के बाद से और बढ़ने लगी।

02:43 PM (IST) Mar 31
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के पिता चौधरी अजित सिंह के पोस्टर

मेरठ में होने वाली रैली स्थल पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के पिता चौधरी अजित सिंह के पोस्टर भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

02:42 PM (IST) Mar 31
मोदी की मेरठ में होने वाली रैली खास होगी

इस बार मोदी की मेरठ में होने वाली रैली खास होगी। इस बार रैली में 15 वर्ष बाद पीएम मोदी के साथ जयंत चौधरी एक मंच पर नजर आएंगे। वहीं दिग्गज नेताओं को सुनने के लिए लोग पैदल, बस व ई रिक्शा से भी पहुंच रहे हैं।

Read more Articles on