Indian Alternatives Of Foreign Apps: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि वे विदेशी तकनीक पर निर्भर रहने के बजाय स्वदेशी ऐप्स और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करें। 

Indian Alternatives Of Foreign Apps: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी तकनीक अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें विदेशी टेक कंपनियों पर निर्भर रहने के बजाय भारत में बनी डिजिटल सेवाओं और ऐप्स का इस्तेमाल करना चाहिए। पीएम मोदी ने इसे भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने और भारतीय नवाचार को बढ़ावा देने के लिए जरूरी बताया। यह अपील ऐसे समय में आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगा दिया है और एच-1बी वीजा फीस को बढ़ाकर 1 लाख डॉलर कर दिया है। आइए जानते हैं, रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले बड़े-बड़े विदेशी ऐप्स और सेवाओं के भारतीय विकल्प कौन से हैं।

WhatsApp का भारतीय विकल्प – Arattai

Arattai, जोहो कंपनी का बनाया हुआ एक भारतीय चैटिंग ऐप है। इसे खासतौर पर का विकल्प माना जाता है। इस ऐप में ग्रुप चैट, फोटो-वीडियो भेजने और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसी सुविधाएं हैं। यह ऐप भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी और डाटा सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देता है और इसके सर्वर भी भारत में ही हैं। इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लॉन्च किया गया है। अब देखना होगा कि क्या यह व्हाट्सऐप जितना लोकप्रिय हो पाता है या नहीं।

Google Maps – Mappls

Mappls को MapmyIndia ने बनाया है और यह गूगल मैप का एक अच्छा भारतीय विकल्प माना जाता है। यह नेविगेशन ऐप Mappls भारत के शहरों और गांवों के लिए सटीक नक्शे, ट्रैफिक अपडेट और लोकेशन से जुड़ी सेवाएं देता है। शहरी सड़कों से लेकर ग्रामीण रास्तों तक, यह ऐप भारतीय यूजर्स को सही दिशा और स्थानीय जानकारी देने का दावा करता है।

Google Docs – Zoho Writer

Zoho Writer जोहो कॉर्पोरेशन का एक ऐप है और इसे Microsoft Word का भारतीय विकल्प माना जा रहा है। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसमें आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ मिलकर डॉक्युमेंट्स बना और एडिट कर सकते हैं। इसमें आसान फॉर्मैटिंग विकल्प हैं और यह जोहो के दूसरे ऐप्स के साथ भी जुड़ सकता है। यह पेशेवरों और व्यवसायों के लिए एक बढ़िया स्वदेशी विकल्प है।

Gmail – Zoho Mail

Zoho Mail Gmail का एक अच्छा भारतीय विकल्प है। इसका इंटरफेस आसान और साफ है। इसमें ईमेल मैनेजमेंट के कई टूल्स हैं और यह जोहो के अन्य प्रोडक्टिविटी ऐप्स के साथ भी जुड़ सकता है। यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों तरह के उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छा है और डेटा प्राइवेसी का खास ध्यान भारतीय सर्वरों पर रखता है।

यह भी पढ़ें: Fighter jet Engines: अक्टूबर तक फाइनल होगी भारत-अमेरिका की 1 अरब डॉलर की इंजन डील