प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से नवाजा गया। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वे इस पुरस्कार को अपनी मातृभूमि भारत के लोगों को समर्पित करते हैं। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से नवाजा गया। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वे इस पुरस्कार को अपनी मातृभूमि भारत के लोगों को समर्पित करते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने कहा, आप किसी भी भाषा में भारतीय साहित्य को पढ़ लीजिए आपको पता चलेगा कि लोगों का प्रकृति के साथ गहरा संबंध रहा है। उन्होंने कहा, मैं इस पुरस्कार को हमारी भूमि की गौरवशाली परंपरा के लिए समर्पित करता हूं, जिसने पर्यावरण की देखभाल के लिए रास्ता दिखाया है।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

- पीएम ने कहा, महात्मा गांधी के रूप में हमारे पास अब तक के सबसे महान पर्यावरण चैंपियन हैं। यदि मानवता ने उनके द्वारा दिखाए गए रास्तों का अनुसरण किया होता, तो आज हम कई समस्याओं का सामना नहीं करते।
- उन्होंने कहा, मैं आप सभी लोगों से पोरबंदर में महात्मा के घर जाने की अपील करूंगा। उनके घर के पास में, आपको वॉटर कन्सर्वेशन के बहुत ही व्यावहारिक उदाहरण मिलेंगे जैसे कि 200 साल पहले निर्मित भूमिगत पानी के टैंक!।
- पीएम मोदी ने कहा, 1 मार्च 2021 तक, भारत में लगभग 37 मिलियन एलईडी बल्ब का उपयोग किया जा रहा है। इससे लागत और ऊर्जा की बचत हुई है। इससे प्रति वर्ष 38 मिलियन टन CO2 कम हो गया है। 

क्लामेट चेंज से निपटने के दो तरीके हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, क्लामेट चेंज और आपदाएं आपस में जुड़ी हुई हैं, इनसे लड़ने के दो तरीके हैं

1- नीतियों, कानूनों, नियमों और आदेशों के माध्यम से। इनका अपना महत्व है।
2- व्यवहार में परिवर्तन लाकर। यह इन चुनौतियों से लड़ने का सबसे शक्तिशाली तरीका है।

क्या है CERAWeek और ये पुरस्कार 
डॉ. डैनियल येर्गिन ने 1983 में CERAWeek की स्थापना की थी। 1983 से ही इसे हर साल ह्यूस्टन में आयोजित किया जा रहा है और इसे दुनिया के प्रतिष्ठित वार्षिक ऊर्जा मंच के रूप में जाना जाता है। CERAWeek2021 को 1 मार्च से 5 मार्च, 2021 के दौरान वर्चुअल रूप में आयोजित किया जा रहा है।

CERAWeek ग्लोबल वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार की शुरुआत 2016 में की गई थी। यह वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के लिए नेतृत्व और ऊर्जा की उपलब्धता, सस्ती ऊर्जा और पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए समाधान व नीतियों की पेशकश के उद्देश्य से प्रतिबद्धता को पहचान देती है।