प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह बेंगलुरु स्थित इसरो के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जाकर मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। वह हाथ जोड़कर इसरो की महिला वैज्ञानिकों के पास पहुंचे।

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। वह इसरो के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचे। उन्होंने मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Mission) की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएम ने वैज्ञानिकों को संबोधित किया। इसके बाद वह वैज्ञानिकों के पास गए और उनसे बातचीत की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसी दौरान प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर इसरो की महिला वैज्ञानिकों के पास पहुंचे। उन्होंने प्रोजेक्ट चंद्रयान-3 में महिला वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की। बीजेपी द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए वीडियो में पीएम मोदी को इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में महिला वैज्ञानिकों का अभिवादन करते और उनसे बात करते हुए देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री के महिला वैज्ञानिकों के साथ फोटो खिंचवाया। ग्रुप फोटो के वक्त उनके बगल में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बैठे।

Scroll to load tweet…

इससे पहले अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता में महिलाओं के योगदान की सराहना की। पीएम ने कहा, “इस मिशन की महिला वैज्ञानिकों ने इसकी सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान के बिना यह उपलब्धि संभव ही नहीं थी। वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी।”

यह भी पढ़ें- ISRO के वैज्ञानिकों से बात करते वक्त इमोशनल हुए पीएम मोदी, छलके आंसू, पढ़ें भाषण की 10 बड़ी बातें

इसरो के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने तीन बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि जहां चंद्रयान -3 ने चंद्रमा पर लैंडिंग की उस जगह को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। जहां चंद्रयान-2 का लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हुआ उसे तिरंगा के नाम से जाना जाएगा। पीएम ने कहा, “हमने उस समय उस बिंदु का नाम नहीं रखने का फैसला किया था क्योंकि उस समय यह सही नहीं लगा था, लेकिन आज जब चंद्रयान -3 मिशन चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरा उस बिंदु का नाम तिरंगा रख रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु: नरेंद्र मोदी ने स्वागत के लिए CM को नहीं बुलाया तो नाराज हुए कांग्रेसी नेता, PM ने बताई यह वजह

यह भी पढ़ें- ISRO में PM मोदी की बड़ी घोषणा, चंद्रयान 2-3 से जुड़े प्वाइंट को दिया 2 गजब का नाम, 23 अगस्त होगा नेशनल स्पेस डे