Narendra Modi Conversation With Elon Musk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से फोन पर बात की।। टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस स्थापित करने पर विचार कर रहा है। 

Narendra Modi Conversation With Elon Musk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर की ये पोस्ट

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "एलन मस्क से बात की और कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी मुलाकात के दौरान उठाए गए विषय भी शामिल थे। हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग की अपार संभावनाओं पर बात की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

Scroll to load tweet…

भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस स्थापित करेगा टेस्ला?

टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस स्थापित करने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है। इसी बीच, मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने मार्च में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ एक समझौते की घोषणा की है जिसके तहत भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू की जाएंगी। वहीं, टेलीकॉम टाइकून सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल ने भी स्पेसएक्स के साथ इसी तरह की साझेदारी की है।

यह भी पढ़ें: UNESCO के मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर में दर्ज हुई गीता और नाट्यशास्त्र, पीएम मोदी ने कही ये बात

फरवरी में एलन मस्क से हुई थी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की मुलाकात इससे पहले फरवरी में हुई थी जब पीएम मोदी ने अमेरिका की दो दिवसीय राजकीय यात्रा की थी। उस दौरान दोनों नेताओं ने इलेक्ट्रिक वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे उभरते क्षेत्रों में भविष्य में सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई थी।