प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम से फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र को भी याद किया। दरअसल, ध्यानचंद्र के जन्मदिवस पर ही राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम से फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र को भी याद किया। दरअसल, ध्यानचंद्र के जन्मदिवस पर ही राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोदी ने कहा, ''मुझे लगता है कि उम्र कोई भी हो, लेकिन आपके भीतर का विद्यार्थी जिंदा है। आपको राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं। आज ही के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में हॉकी के जादूगर मिले थे। मैं उन्हें नमन करता हूं। आज के दिन फिट इंडिया मूवमेंट हेल्दी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खेल मंत्रालय और युवा विभाग को बधाई देता हूं।''

''परंपराओं के साथ हम खेल भावना को सहेज कर रख सकते हैं। यह जो प्रस्तुतियां दी गई हैं, उसी को गांठ बांध लें, तो मुझे नहीं लगता कि आपको कोई भाषण देने की जरूरत है। फिटनेस एक जन आंदोलन बनना चाहिए। बैडमिंटन, कुश्ती समेत सभी खेलों में हमारे खिलाड़ी उम्मीदों को नए पंख लगा रहे हैं। ये नए भारत के आत्मविश्वास का पैमाना है। खेलों के प्रति बेहतर माहौल बनाने के लिए जो प्रयास हुए उसका लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।''

Scroll to load tweet…


उन्होंने कहा, ''फिटनेट एक शब्द नहीं, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरत है। हमारी संस्कृति में फिटनेस पर जोर दिया गया है। यह हमारे जीवन का सहज हिस्सा रही है। हमारे पूर्वजों ने कहा है कि व्यायाम से ही स्वास्थ्य, लंबी आयु और सुख मिलता है। स्वस्थ रहने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं, अब सुनने को मिलता है कि स्वार्थ से ही सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इसलिए स्वार्थ से स्वस्थ के भाव का कार्य जरूरी हो गया है।''

'नौजवानों को 40-50 साल में ही हार्ट अटैक आ रहा'
मोदी ने कहा. ''आज देश में डायबिटीज जैसे अनेक बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। बच्चे भी इससे पीड़ित हो रहे हैं, नौजवानों को 40-50 साल में ही हार्ट अटैक आ रहा है। ये लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां हैं। हम डेली रुटीन में बदलाव कर इनसे बचा जा सकता है। इन बदलावों के लिए प्रेरित करना ही फिट इंडिया मूवमेंट है। व्यायाम और फिटनेस रोज मर्ररा की जिंदगी में चर्चा का विषय बनना चाहिए। दुनियाभर में ऐसे अभियानों में इसकी जरूरत महसूस की जा रही है। पड़ोसी चीन भी हेल्दी चाइना 2030 पर काम कर रहा है।''