MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Point Nemo: धरती के आखिरी छोर पर 2 जांबाज़ महिलाओं फहराया तिरंगा, जानिए उस जगह का रहस्य जहां कोई नहीं पहुंचता

Point Nemo: धरती के आखिरी छोर पर 2 जांबाज़ महिलाओं फहराया तिरंगा, जानिए उस जगह का रहस्य जहां कोई नहीं पहुंचता

Point Nemo Tricolour: धरती के आखिरी छोर प्वाइंट निमो पर तिरंगा लहराकर 2 वीरांगनाओं ने रचा इतिहास! तूफानों से जूझते हुए INSV तारिणी से 8 महीने की खतरनाक यात्रा पूरी की। क्या हुआ उस एकांत महासागरीय बिंदु पर? जानिए इस मिशन की पूरी रहस्यभरी दास्तां...

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jun 01 2025, 07:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
 भारत की दो बेटियां और समंदर की सबसे बड़ी चुनौती
Image Credit : X

भारत की दो बेटियां और समंदर की सबसे बड़ी चुनौती

भारतीय नौसेना की दो जांबाज महिला अधिकारी — लेफ्टिनेंट दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा — ने INSV तारिणी पर सवार होकर पूरी दुनिया की समुद्री परिक्रमा की। इस मिशन की खास बात ये रही कि इन्होंने धरती के सबसे एकांत हिस्से Point Nemo पर तिरंगा फहराकर नया इतिहास रच दिया।

210
क्या है Point Nemo और क्यों है ये खास?
Image Credit : X

क्या है Point Nemo और क्यों है ये खास?

Point Nemo को धरती का 'सबसे दूरस्थ स्थान' कहा जाता है, जहां से इंसानी मौजूदगी का निकटतम स्थान अंतरिक्ष स्टेशन होता है। यहां पहुंचना बेहद मुश्किल है, क्योंकि यह जगह हजारों किलोमीटर तक सिर्फ समुद्र से घिरी हुई है। INSV तारिणी से वहां तक पहुंचना अपने आप में रोमांच था।

Related Articles

Related image1
कौन हैं वो 7 ‘शेरनियां’ जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 3 दिन तक सीमा की दो चौकियों को अकेले संभाला?
Related image2
घर में बंद ताले ने खोली खौफनाक सच्चाई, बहन की हत्या कर शव कमरे में दफना गया भाई
310
INSV तारिणी – नारीशक्ति की प्रतीक जलपोत
Image Credit : X

INSV तारिणी – नारीशक्ति की प्रतीक जलपोत

INSV तारिणी भारतीय नौसेना का ऐसा पोत है, जो विशेष रूप से लंबे समुद्री अभियानों के लिए तैयार किया गया है। इस पोत ने पहले भी कई महिला अधिकारियों को विश्व भ्रमण के लिए लेकर गया है। यह यात्रा 'नाविका सागर परिक्रमा II' के तहत आयोजित की गई थी।

410
तूफानों के बीच लिया गया बड़ा फैसला
Image Credit : X

तूफानों के बीच लिया गया बड़ा फैसला

यात्रा के दौरान Point Nemo की ओर बढ़ते वक्त एक जबरदस्त समुद्री तूफान रास्ते में था। अफसरों के सामने दो विकल्प थे: रास्ता बदलें या तूफान से लड़ते हुए Point Nemo तक जाएं। लेकिन इन जांबाज बेटियों ने फैसला लिया कि वे पीछे नहीं हटेंगी और तिरंगा लहराकर ही लौटेंगी।

510
धरती के अंतिम छोर पर लहराया भारतीय तिरंगा
Image Credit : X

धरती के अंतिम छोर पर लहराया भारतीय तिरंगा

Point Nemo, वो जगह है जो धरती पर सबसे एकांत मानी जाती है। यहां से निकटतम इंसान अंतरिक्ष में पाए जाते हैं। यही वह स्थान है जहां भारतीय तिरंगा और नौसेना का ध्वज लहराया गया – यह क्षण दोनों अफसरों के लिए जीवनभर की उपलब्धि बन गया।

610
 8 महीने लंबा रोमांच और संघर्ष
Image Credit : X

8 महीने लंबा रोमांच और संघर्ष

INSV तारिणी की यह यात्रा आसान नहीं थी। करीब 8 महीनों तक समुद्र में रहते हुए इन महिला अधिकारियों ने सीमित संसाधनों में खुद को संभाला। जहाज पर फ्रिज तक नहीं था, जिससे ताजे फल और सब्ज़ियां लंबे समय तक नहीं टिक पाईं। फिर भी उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया।

710
रक्षा मंत्री ने निभाया वादा, किया सम्मान
Image Credit : X

रक्षा मंत्री ने निभाया वादा, किया सम्मान

यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉल पर वादा किया था कि वह वापसी पर INSV तारिणी पर पहुंचेंगे। गोवा लौटने के बाद उन्होंने अपना वादा निभाया और खुद जहाज पर पहुंचकर झंडा फहराया। यह पल दोनों अधिकारियों के लिए गर्व और सम्मान से भरपूर था।

810
नारीशक्ति को मिला नया आसमान
Image Credit : X

नारीशक्ति को मिला नया आसमान

लेफ्टिनेंट रूपा और दिलना ने कहा कि अब भारत में महिलाएं हर चुनौती के लिए तैयार हो रही हैं। नौसेना जैसे पुरुष-प्रधान क्षेत्रों में भी उन्हें मौके दिए जा रहे हैं और वे इन्हें साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब समय है कि महिलाएं भी इन अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें।

910
 Point Nemo पर तिरंगा – एक गर्व का क्षण
Image Credit : X

Point Nemo पर तिरंगा – एक गर्व का क्षण

जब INSV तारिणी Point Nemo के सटीक निर्देशांक पर पहुंचा, तो वहां भारतीय तिरंगा और नौसेना का झंडा लहराया गया। यह न केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी, बल्कि भारत की बेटियों के साहस और आत्मबल की मिसाल भी। यह क्षण हमेशा भारतीय नौसेना के इतिहास में दर्ज रहेगा।

1010
यह सिर्फ यात्रा नहीं, प्रेरणा है हर भारतीय के लिए
Image Credit : X

यह सिर्फ यात्रा नहीं, प्रेरणा है हर भारतीय के लिए

INSV तारिणी की यह यात्रा दिखाती है कि अगर हौसला हो, तो कोई भी तूफान आपको नहीं रोक सकता। यह मिशन हर लड़की के लिए प्रेरणा है कि वह भी आसमान और समंदर को छू सकती है। तिरंगे के साथ विश्वास और आत्मबल भी लहराया — यही भारत की असली नारीशक्ति है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
दिल्ली समाचार
गर्व का पल (Garv ka Pal)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
Recommended image2
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग
Recommended image3
भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब
Recommended image4
DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे
Recommended image5
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
Related Stories
Recommended image1
कौन हैं वो 7 ‘शेरनियां’ जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 3 दिन तक सीमा की दो चौकियों को अकेले संभाला?
Recommended image2
घर में बंद ताले ने खोली खौफनाक सच्चाई, बहन की हत्या कर शव कमरे में दफना गया भाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved