दिल्ली में ड्रग्स माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए गांधीगिरी कर रही है। सबसे पहले पुलिस ने रेकी कर पता लगाया कि किन किन घरों से नशे का कारोबार चलता है। 

नई दिल्ली. दिल्ली में ड्रग्स माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए गांधीगिरी कर रही है। सबसे पहले पुलिस ने रेकी कर पता लगाया कि किन किन घरों से नशे का कारोबार चलता है। फिर दिल्ली पुलिस ने गांधीगिरी दिखाते हुए उनके घरों के आगे पहला बैठा दिया है। घरों की 24 घंटे और सातों दिन पुलिस निगरानी करती है। खासकर रात के वक्त, दुकाने बंद हो जाती हैं और घरों से ड्रग्स की खरीदी की संभावना बढ़ जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

32 घरों की पहचान की
- पुलिस ने रेकी कर ड्रग्स का कारोबार करने वाले 32 घरों की पहचान की। यह घर ईस्ट दिल्ली के कल्याणपुरी सबडिविजन में हैं। पुलिस का कहना है कि निगरानी से ड्रग्स माफिया बेहाल होने लगे हैं।

- एसीपी सुबोध गोस्वामी के इस नए प्रयोग से काफी कामयबी मिल रही है। पुलिस का मानना है कि नशे का यह धंधा सबसे ज्यादा रात के वक्त होता है। पुलिस का कहना है कि 32 में से 12 घर ऐसे हैं, जिसके बारे में सबसे ज्यादा ड्रग्स बेचने का शक है।