Policeman Dismissed From Service: महाराष्ट्र के सतारा जिले में महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

Policeman Dismissed From Service: महाराष्ट्र के सतारा जिले में महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपित पुलिस उपनिरीक्षकगोपाल बदाने को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ये पूरा मामला सतारा जिले के फलटण तालुका का है, जहां 28 वर्षीय महिला डॉक्टर 23 अक्टूबर को एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। उसकी मौत के बाद पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला था, जो उसने अपनी हथेली पर लिखा था। इस नोट में डॉक्टर ने पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने पर कई बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया था। वहीं, सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद गोपाल बदाने को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपी प्रशांत बनकर के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है। डॉक्टर की मौत से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को न्याय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यह महिला कौन है? राहुल गांधी का दावा-हरियाणा चुनाव में ब्राज़ीलियन मॉडल ने डाले 22 वोट!

अपने पद का किया गलत इस्तेमाल

सातारा पुलिस ने कहा कि पुलिस अधिकारी गोपाल बदाने ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और महिला के साथ गलत और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया। पुलिस के मुताबिक, उसका ये काम पुलिस की इज्जत के खिलाफ था और इससे लोगों का पुलिस पर भरोसा भी टूट सकता है। पुलिस ने इसे बहुत शर्मनाक और निंदनीय बताया है।