महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने नई पहल शुरू की है। अब यहां महिलाएं रात में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, तो ट्रेवलिंग के लिए पुलिस वाहन मंगवा सकती हैं।

लुधियाना. महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने नई पहल शुरू की है। अब यहां महिलाएं रात में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, तो ट्रेवलिंग के लिए पुलिस वाहन मंगवा सकती हैं। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने इस पहल की सोमवार को शुरुआत की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाओं के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। महिलाएं अकेल होने पर ट्रैवल के दौरान हेल्पलाइन नंबर 7837018555 या 1091 पर कॉल कर पुलिस वाहन मंगा सकती हैं। इन वाहनों से पुलिसकर्मी महिला को घर तक छोड़ेंगे। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी साथ में होगी। 

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद लुधियाना पुलिस ने यह बड़ा फैसला लिया। लुधियाना में महिलाओं का मानना है कि यह कदम महिलाओं की सुरक्षा के लिए अहम हो सकता है। उधर, हैदराबाद में घटना के बाद से पूरे देश में रोष है। लोग जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और केंडल मार्च निकाल कर न्याय की मांग कर रहे हैं।