Anunay Sood Passed Away: मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने गुरुवार सुबह अनुनय के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी।

Anunay Sood death: मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने गुरुवार सुबह अनुनय के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। उनके परिवार ने गुरुवार सुबह उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी। अनुनय सूद की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, वे अपनी मौत से पहले लास वेगास में थे। हालांकि, उनकी मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

32 साल की उम्र में हुआ निधन

मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने गुरुवार सुबह उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यह दुखद खबर दी। अनुनय की आखिरी सोशल मीडिया एक्टिविटी के मुताबिक, वे अपनी मौत से पहले लास वेगास में थे। हालांकि, उनकी मौत की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

View post on Instagram

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

परिवार की ओर से जारी पोस्ट में लिखा, "बहुत दुख के साथ हम अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। इस कठिन समय में हम आपसे समझदारी और निजता की अपील करते हैं। कृपया उनके घर या निजी संपत्ति के पास भीड़ न लगाएं। उनके परिवार और प्रियजनों को अपनी दुआओं में याद रखें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"