पोरबंदर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार डॉ. मनसुख भाई मंडाविया की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस के ललितभाई वसोया को हराया है। उन्हें कुल 633118 वोट मिले हैं। उन्होंने 383360 वोट से जीत हासिल की।

PORBANDAR Lok Sabha Election Result 2024 : गुजरात की पोरबंदर सीट पर बीजेपी (BJP) उम्मीदवार डॉ. मनसुख भाई मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya) की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस (Congress) के ललितभाई वसोया (Lalit Vasoya) को हराया है। उन्हें कुल 633118 वोट मिले हैं। उन्होंने 383360 वोट से जीत हासिल की। इस बंपर जीत के बाद मनसुख मंडाविया ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया और अपनी जीत को समथकों की कड़ी मेहनत बताया है। उन्होंने इस जीत को मोदी सरकार के विकास के एजेंडे पर जनता का मुहर बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पोरबंदर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के रमेशभाई धाडुक ने यह सीट जीती थी।

- 10वीं पास रमेशभाई ने अपनी संपत्ति 35.75 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 21.79 करोड़ रुपए कर्ज था।

- 2014 में भाजपा के विट्ठलभाई हंसराजभाई रादडिया को जीत मिली थी।

- हंसराजभाई के खिलाफ 10 केस दर्ज थे। उन्होंने अपनी संपत्ति 7.30 करोड़ रुपए बताई थी।

- 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे विट्ठलभाई हंसराजभाई रादड़िया को जीत मिली थी।

- ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले हंसराजभाई के खिलाफ 16 केस दर्ज थे।

- 2004 के चुनाव में बीजेपी के पटेल हरिलाल माधवजीभाई (हरिभाई पटेल) ने जीत दर्ज की थी।

- 8वीं पास हरिलाल ने अपनी संपत्ति 70.41 लाख रुपए बताई थी।

नोटः पोरबंदर संसदीय चुनाव 2019 में कुल वोटर्स की संख्या 1662368 था, जबकि 2014 के दौरान यहां पर 1539223 मतदाता थे। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेशभाई लवजीभाई धादुक को जनता ने 563881 वोट देकर सांसद बनाया। दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार ललित वसोया को 334058 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में पोरबंदर की सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रदादिया विट्ठलभाई हंसराजभाई सांसद बने। 508437 वोट पाकर उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जाडेजा कंधालभाई सरमनभाई को हराया था। उन्हें 240466 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट