Power Banks May Be Banned on Flights: अगर आप अक्सर विमान से यात्रा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। सरकार जल्द ही उड़ान के दौरान एक खास चीज पर रोक लगा सकती है।
Power Banks May Be Banned on Flights: अगर आप प्लेन पर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। सरकार जल्द ही फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने या इस्तेमाल करने पर रोक लगा सकती है। DGCA इस पर नए नियम तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही लागू किया जा सकता है। हाल ही में इंडिगो समेत कई फ्लाइट्स में पावर बैंक की वजह से आग लगने की घटनाएं हुई हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार अब इस पर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।
पावरबैंक पर लग सकता है बैन
ऐसा माना जा रहा है कि भारत में भी अब विदेशों की तरह फ्लाइट के दौरान मोबाइल या लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज करने पर रोक लग सकती है। हालांकि, सरकार कोई भी नया नियम लागू करने से पहले इस बात पर ध्यान दे रही है कि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो और उनकी जरूरतें भी पूरी होती रहें। कुछ दिन पहले दिल्ली से दिमापुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई थी। इस घटना के बाद अब यह बात चर्चा में है कि फ्लाइट में कितने पावर बैंक ले जाए जा सकते हैं, उन्हें कैसे सुरक्षित रखा जाए और क्या उड़ान के दौरान चार्जिंग पर रोक लगानी चाहिए। माना जा रहा है कि भारत में भी विदेशों की तरह फ्लाइट के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज करने पर बैन लगाया जा सकता है। लेकिन नए नियम बनाने से पहले यह देखा जा रहा है कि यात्रियों की जरूरतें कैसे पूरी तरह से ध्यान में रखी जाए।
यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: छठ से पहले मौसम में होगा बड़ा बदलाव, दिल्ली-बिहार में ताबड़तोड़ बारिश, दक्षिण भारत में भी अलर्ट जारी
100 वाट-घंटे से कम क्षमता वाले पावर बैंक ही ले जाने की अनुमति
अक्टूबर की शुरुआत में एमिरेट्स एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानों में पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। अब यात्रियों को केवल 100 वाट-घंटे से कम क्षमता वाले पावर बैंक ही ले जाने की अनुमति है। साथ ही, उड़ान के दौरान इन्हें चार्ज करना या मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाने के लिए इस्तेमाल करना पूरी तरह मना है।
