पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना से कहा है कि वह भारत आकर सरेंडर कर दें। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर मेरे गुस्से का सामना करना होगा। 

बेंगलुरु। महिलाओं के साथ रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर भागे हुए हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2024 के चुनाव में वह एनडीए के उम्मीदवार हैं। कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न करने के उनके सैकड़ों वीडियो सामने आए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना को कड़ी चेतावनी दी है। अपने सार्वजनिक पत्र में देवेगौड़ा ने लिखा, "मैंने 18 मई को प्रज्वल रेवन्ना के बारे में मीडिया से बात की थी। उस समय मैं पूजा करने के लिए मंदिर जा रहा था। उसने मुझे, मेरे पूरे परिवार, सहयोगियों, दोस्तों और पार्टी कार्यकर्ताओं को जो सदमा दिया उससे उबरने में कुछ समय लगा। मैंने पहले ही कहा है कि दोषी पाए जाने पर उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।"

Scroll to load tweet…

27 अप्रैल को जर्मनी भाग गए थे प्रज्वल रेवन्ना

प्रज्वल हासन में मतदान होने के एक दिन बाद 27 अप्रैल को जर्मनी भाग गए थे। सीबीआई के आदेश पर इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है। पत्र में देवेगौड़ा ने घटना को लेकर अपना दर्द साझा किया है।

देवेगौड़ा ने प्रज्वल को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा, "मैं प्रज्वल को कड़ी चेतावनी दे रहा हूं। जहां भी हो भारत लौटो और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दो। यह कोई अपील नहीं है। यह एक चेतावनी है। अगर उसने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया तो उसे मेरे और उसके परिवार के सभी सदस्यों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। उसे पूरी तरह परिवार से अलग कर दिया जाएगा। अगर उसके मन में मेरे लिए कोई सम्मान बचा है तो तुरंत लौटना होगा।"

यह भी पढ़ें- कर्नाटक सेक्स स्कैंडल: प्रदेश सरकार की विदेश मंत्रालय से अपील, प्रज्जवल रेवन्ना का राजनायिक पोर्सपोर्ट रद्द करें

सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

गौरतलब है कि प्रज्वल बिना वीजा के जर्मनी गए थे। इसके लिए उन्होंने राजनयिक पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रज्वल के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने के लिए त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है।