प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उनका अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था। हॉस्पिटल के बुलेटिन के अनुसार हीराबेन ने तड़के 3.30 बजे अंतिम सांस ली।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उनका अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था। मां के निधन की खबर मिलते ही मोदी अहमदाबाद रवाना पहुंचे। गांधीनगर के एक श्मशानघाट पर मोदी ने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। पहले बड़े बेटे सोमभाई ने मुखाग्नि दी, उसके बाद पीएम मोदी और बाकी भाइयों ने भी मां की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हीराबा को बुधवार(28 दिसंबर) को स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी ने आज सुबह (30 दिसंबर) 3:30 बजे आखिरी सांस ली। मोदी ने मां के निधन पर एक tweet किया है। इसमें लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

pic.twitter.com/PxK59jHVyw

Scroll to load tweet…

(File Photo)

यह भी जानिए
पीएम मोदी की मां हीराबेन का पार्थिव शरीर घर लाया गया है। गांधीनगर में ही उनका अंतिम संस्कार हुआ। पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि वे इस कठिन समय में उनकी प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। सभी से उनका विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

pic.twitter.com/7YbePrdgrC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022

pic.twitter.com/yE5xwRogJi

Scroll to load tweet…

सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था
सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद हीरा बेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने तब कहा था कि हीराबेन (Heeraben Modi) की सेहत में सुधार हो रहा है। वह जल्द हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो सकती हैं। अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी कहा था कि हीराबेन को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। हीराबा का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। उनका स्वास्थ्य तेजी से ठीक हो रहा है। उन्हें एक दिन में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

इससे पहले नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी ने गुरुवार को कहा था कि मां की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह अपना हाथ-पैर हिला डुला रहीं हैं। हालांकि फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। मोदी मां का हाल जानने बुधवार दोपहर दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे।

18 जून को 100 साल की हुई थीं हीराबेन
हीराबेन इसी साल 18 जून, 2022 को 100 साल की हुई थीं। मां के 100वें जन्मदिन पर खुद पीएम मोदी उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मां-बेटे की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती थी। हीराबेन की 27 दिसंबर की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। यह खबर लगते ही मोदी मां की तबीयत जानने अहमदाबाद पहुंचे थे। 

इससे पहले मोदी की अपनी मां से 4 दिसंबर को मुलाकात हुई थी। PM मोदी हाल ही में गुजरात चुनाव में वोटिंग के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। साथ ही दोनों ने बैठकर चाय पी थी। 

पीएम मोदी 11 और 12 मार्च, 2022 को जब गुजरात के दौरे पर थे, तब भी मां से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांधीनगर वाले घर में मां हीराबा के साथ बैठक खिचड़ी खाई थी। इस दौरान मोदी बड़े ही स्नेह से मां को निहारते दिखे थे। 

pic.twitter.com/PraVeXtg0f

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
10 PHOTOS में देखें, जब प्रधानमंत्री नहीं बल्कि एक बेटा बन मां हीराबेन से मिले मोदी
बेहद अनमोल है मां हीराबेन के साथ PM मोदी का रिश्ता, बीमार हुईं तो मिलने पहुंचे अस्पताल, देखें खास तस्वीरें