रूस के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार यूक्रेन की यात्रा करने वाले हैं। एक महीने पहले वह रूस गए थे। 

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच दो साल से अधिक समय से जंग (Russia Ukraine War) चल रही है। लड़ाई शुरू होने के बाद पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की यात्रा करने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विदेश मंत्रालय ने नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा को लेकर जानकारी दी है। एक महीने पहले नरेंद्र मोदी ने रूस की यात्रा की थी। मॉस्को में उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही पीएम की यात्रा को लेकर विस्तार से जानकारी शेयर की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी इसी महीने यूक्रेन जा सकते हैं।

पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के बाद भी भारत कर रहा रूस से व्यापार

पश्चिमी देशों ने 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद मास्को पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके बाद भी भारत और चीन जैसे मित्र देशों ने रूस के साथ व्यापार जारी रखा है। लड़ाई के लिए भारत ने रूस को सीधे तौर पर दोषी ठहराने से परहेज किया है। रूस यूक्रेन पर हमले को एक विशेष सैन्य अभियान कहता है। अमेरिका ने रूस के साथ भारत के संबंधों पर चिंता जताई है। वहीं, नई दिल्ली अपने पुराने मित्र रूस के साथ संबंधों को बरकरार रखते हुए पश्चिम के साथ अपने संबंधों को गहरा करने की कोशिश कर रही है।

रूस-यूक्रेन दोनों से हैं भारत के करीबी संबंध

गौरतलब है कि रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच लड़ाई चल रही है। पहले माना जा रहा था कि रूस की सैन्य शक्ति के आगे यूक्रेन की सेना 10 दिन भी नहीं टिक पाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की मदद के दम पर यूक्रेन दो साल से अधिक समय से रूस से लड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- रूस का दावा: अमेरिका रच रहा मोदी सरकार गिराने की साजिश, चंद्रबाबू कर रहे मदद

भारत ने इस मामले में तटस्थ भूमिका निभाई है। रूस और यूक्रेन दोनों से भारत के अच्छे संबंध हैं। नरेंद्र मोदी ने एक ओर पुतिन से सार्वजनिक रूप से कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है तो दूसरी ओर यूक्रेन से भी बातचीत के रास्ते समस्या का समाधान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की तुष्टीकरण राजनीति ने गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को न्याय से किया वंचित