आज रक्षाबंधन का त्योहार है। हर बहन की तरह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए खास संदेश लिखा। साथ ही प्रियंका ने देशवासियों को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रियंका की फोटो शेयर की। 

नई दिल्ली. आज रक्षाबंधन का त्योहार है। हर बहन की तरह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए खास संदेश लिखा। साथ ही प्रियंका ने देशवासियों को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रियंका की फोटो शेयर की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका ने ट्वीट किया, हर सुख-दुख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा है। मुझे ऐसा भाई मिलने पर गर्व है। समस्त देशवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Scroll to load tweet…


राहुल ने प्रियंका के साथ फोटो की शेयर
राहुल गांधी ने ट्विटर पर प्रियंका को गले लगाते हुए फोटो शेयर की। साथ ही उन्होंने पूरे देश को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। 

Scroll to load tweet…


लता मंगेशकर ने भेजा संदेश, पीएम मोदी ने दिया जवाब
इससे पहले लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इस साल वे पीएम मोदी राखी नहीं भेज पाईं। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम से वादा मांगा कि वे भारत को और ऊंचा ले जाएंगे। 

Scroll to load tweet…


इस पर पीएम मोदी ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, लता दीदी, रक्षा बंधन के इस शुभ अवसर पर आपका यह भावपूर्ण संदेश असीम प्रेरणा और ऊर्जा देने वाला है। करोड़ों माताओं और बहनों के आशीर्वाद से हमारा देश नई ऊंचाइयों को छुएगा। नई सफलताएं प्राप्त करेगा। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों यही ईश्वर से प्रार्थना है।