उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ कल पूरे भारत में सम्पन्नता और धन-धान्य का त्योहार मनाया गया। लेकिन इस बार सबको लग रहा है कि दिवाली कुछ फीकी बीती।"

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पहली बार अपने रिजर्व से सोना बेचने संबंधी खबर को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इस सरकार ने केंद्रीय बैंक को बहुत कमजोर हालत में पहुंचा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ कल पूरे भारत में सम्पन्नता और धन-धान्य का त्योहार मनाया गया। लेकिन इस बार सबको लग रहा है कि दिवाली कुछ फीकी बीती। भाजपा सरकार ने पूरे देश की संपन्नता को बट्टा लगा दिया है। रिजर्व बैंक को बेहद कमजोर हालत में ला दिया है।’’

Scroll to load tweet…

प्रियंका ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक रिजर्व बैंक ने लगभग तीन दशक में पहली बार अपने रिजर्व से सोना बेचा है। वह जालान समिति की सिफारिशें स्वीकार करने के बाद इस साल अगस्त से सोने के व्यापार में सक्रिय हो गया है। समिति की सिफारिशों के मुताबिक आरबीआई तय सीमा से ऊपर का लाभ सरकार के साथ शेयर कर सकता है। आरबीआई ने कुल 1.15 अरब डॉलर का सोना बेचा है।