MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Pulwama Attack: भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक कर लिया था खतरनाक बदला, दुश्मनों के घर में घुसकर मारे थे 350 से ज्यादा आतंकी

Pulwama Attack: भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक कर लिया था खतरनाक बदला, दुश्मनों के घर में घुसकर मारे थे 350 से ज्यादा आतंकी

नई दिल्ली। चार साल पहले 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) में आतंकियों ने भारतीय सेना के एक काफिले पर हमला किया था, जिससे 40 जवानों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने हवाई हमला कर बदला लिया था। 

2 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Feb 14 2023, 11:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : our own

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने दावा किया है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु जंग की स्थिति बन गई थी। दूसरी ओर बालाकोट एयर स्ट्राइक के चलते आतंकी इतने डर गए थे कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नेतृत्व करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था।

25
Image Credit : Getty

पुलवामा हमले के वक्त श्रीनगर में 15 कोर की कमान संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) केजेएस ढिल्लन ने बताया था कि आतंकी हमला पाकिस्तानी नागरिक कामरान के नेतृत्व वाले मॉड्यूल द्वारा किया गया था। हमले के 100 घंटे के अंदर भी भारत के सुरक्षा बलों ने मॉड्यूल को खत्म कर दिया था।

35
Image Credit : stockPhoto

पुलवामा हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, “मैं आतंकी संगठनों को और उनके आकाओं को कहना चाहता हूं कि वे बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं। बहुत बड़ी कीमत उनको चुकानी पड़ेगी।”

45
Image Credit : Getty

पुलवामा हमले के 13 दिन बाद इंडियन एयर फोर्स ने 26-27 फरवरी, 2019 की रात 12 मिराज 2000 विमानों से LOC से 80km अंदर पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी ठिकाने पर हवाई हमला किया था। इस हमले में 350 से अधिक आतंकी मारे गए थे।

55
Image Credit : our own

14 फरवरी, 2019 को CRPF के लगभग 2500 जवान करीब 78 गाड़ियों में सवार होकर जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। जवानों का काफिला जम्मू कश्मीर हाईवे पर अवंतिपोरा इलाके में पहुंचा तो करीब 3.15 बजे 350kg विस्फोटक से भरी कार जवानों से भरी बस से टकरा दी गई थी। इसके बाद हुए जोरदार धमाके में बस में सवार 40 जवानों की मौत हो गई थी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image2
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image3
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Recommended image4
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
Recommended image5
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved