Putin-Modi Meeting Today: पुतिन के भारत दौरे के दूसरे दिन कई बड़ी मीटिंग्स, प्रेस स्टेटमेंट्स और हाई-लेवल इवेंट्स होने वाले हैं। राजभवन स्वागत समारोह से हैदराबाद हाउस में बातचीत और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात तक बेहद खास रहने वाला है। 

Putin Visit Day 2: भारत दौरे के पहले दिन ही पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया को साफ मैसेज दे दिया कि दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ कू्टनीतिक विजिट नहीं, बल्कि भरोसे और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर टिके हैं। प्रोटोकॉल तोड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी खुद एयरपोर्ट पहुंचे, कारपूल मोमेंट वायरल हुआ और डिनर डिप्लोमेसी ने इस दौरे की टोन सेट कर दी। अब सबकी नजरें पुतिन के दूसरे दिन के प्रोग्राम (Putin Visit Day 2) पर है, क्योंकि आज का दिन न सिर्फ बेहद बिजी है, बल्कि भारत-रूस रिश्तों के लिए कई बड़े फैसले और संकेत भी आज के कार्यक्रमों से निकलेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज पुतिन का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

राजभवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन

दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे एक औपचारिक स्वागत समारोह से होगी, जहां पुतिन का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया जाएगा। यह भारत में किसी भी हाई-प्रोफाइल स्टेट विजिट की सबसे अहम शुरुआत मानी जाती है।

राजघाट पर श्रद्धांजलि

सुबह 11:30 बजे रूसी राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। यह प्रतीक है कि रूस भारत के वैल्यू सिस्टम और गांधी की विरासत को सम्मान देता है।

हैदराबाद हाउस में PM मोदी से मुलाकात

सुबह 11:50 बजे हैदराबाद हाउस में प्रेसीडेंट पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात होगी। दोनो नेता 23वां भारत-रूस समिट (India–Russia Annual Summit 2025) में शामिल होंगे, जिसमें डिफेंस, एनर्जी, ट्रेड और जियोपॉलिटिक्स पर बड़ी चर्चाएं होंगी।

संयुक्त प्रेस स्टेटमेंट

दोपहर 1:50 बजे सबसे महत्वपूर्ण पल होगा, क्योंकि यहां दोनों नेता अपने अहम फैसलों, विचारों और समझौतों का ऐलान करेंगे। आज का इंटरनेशनल नैरेटिव यहीं से तय होने वाला है।

बिजनेस इवेंट

शाम 3:40 बजे रूस और भारत के बिजनेस लीडर्स की मौजूदगी में कई MoUs और इकोनॉमिक कोलैबोरेशन पर फोकस होगा। एनर्जी, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर खास जोर रहने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुतिन की मुलाकात

शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुतिन की मुलाकात होगी। यह विजिट दोनों देशों के हेड ऑफ स्टेट के बीच भरोसे और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करता है।

पुतिन की रूस वापसी

पूरे दिन की हाई-लेवल मीटिंग्स और इवेंट्स के बाद रात 9 बजे पुतिन भारत से रवाना होंगे।

पुतिन के भारत विजिट के पहले दिन क्या हुआ?

पुतिन के दौरे के पहले दिन पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती सुर्खियों में छाई रही। प्रधानमंत्री मोदी खुद पुतिन को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। दोनो नेताओं ने कारपूल मोमेंट शेयर किया। यह सबसे वायरल क्लिप बन गई। डिनर पर उनकी बातचीत और हंसी-मजाक ने दिखाया कि भारत-रूस रिश्ते पर्सनल बॉन्डिंग पर भी टिके हैं। यह नजारा तियानजिन में SCO समिट के दौरान उनकी कारराइड की याद दिलाता है।