हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल फाइटर उतरने वाला है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरफोर्स स्टेशन के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई है। वीडियो और फोटोग्राफी पर रोक है। वहीं हेलिकॉप्टर लगातार एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर से उड़ान भर रहे हैं। हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर 5 राफेल लड़ाकू विमानों का पहला बैच आज दोपहर 2 बजे आने की उम्मीद है।

नई दिल्ली. हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल फाइटर उतरने वाला है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरफोर्स स्टेशन के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई है। वीडियो और फोटोग्राफी पर रोक है। वहीं हेलिकॉप्टर लगातार एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर से उड़ान भर रहे हैं। हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर 5 राफेल लड़ाकू विमानों का पहला बैच आज दोपहर 2 बजे आने की उम्मीद है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राफेल आने से पहले ही भाजपा प्रवक्ता ने किया ट्वीट, वो आ गया, हमारा राफेल

Scroll to load tweet…

लोगों ने दिए जलाए, तिरंगा फहराया
अंबाला में राफेल के आने से पहले लोगों ने जश्न मनाया। ढोल की ताल पर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों के साथ विधायक असीम गोयल जमकर थिरके। गोयल ने लोगों से अपील भी की है कि शाम को लाइटें और दीप जलाकर राफेल का स्वागत करें।

छतों पर खड़े होकर आसमान में देखते रहे
अंबाला में सुबह से ही लोग घरों के छतों पर खड़े होकर आसमान की तरफ देखते रहें। उनका इंतजार था कि कैसे भी राफेल की पहली झलक देखें। हालांकि बादल छा जाने से उन्हें हल्की सी निराशा जरूर है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग छतों पर राफेल का इंतजार कर रहे हैं।

भारत ने 36 राफेल का किया सौदा
भारत ने 2016 में फ्रांस से राफेल का सौदा किया था। इसके तहत भारत में 36 राफेल आने हैं। इनमें से 6 राफेल ट्रेनी होंगे। ये 2 सीटर होंगे। हालांकि, ये भी जरूरत पड़ने पर अन्य 30 की तरह फाइटर प्लेन की भूमिका में आ सकते हैं।

राफेल की लैंडिंग का भव्य दृश्य, अंबाला एयरबेस की परिक्रमा कर जमीन पर उतरे विमान