राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस आंदोलन के मूड में है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष शुक्रवार को संसद में पहले विरोध किया इसके बाद विपक्षी दलों ने विजय चौक तक प्रोटेस्ट मार्च निकाला।

Rahul Gandhi disqualification: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस आंदोलन के मूड में है। मोदी सरनेम पर कमेंट करने पर मानहानि के एक मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को संसद से अयोग्य ठहरा दिया गया है। कांग्रेस पूरी तरह आंदोलित है। शाम को पार्टी की मीटिंग बुलाई। मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष शुक्रवार को संसद में पहले विरोध किया इसके बाद विपक्षी दलों ने विजय चौक तक प्रोटेस्ट मार्च निकाला। सांसदों ने लोकतंत्र खतरे में है, के बैनर-पोस्टर हाथों में लिए थे। उधर, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर डरो मत कैंपेन भी शुरू कर दिया है। प्वाइंट्स में जानिए राहुल गांधी प्रकरण पर कांग्रेस की गतिविधियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
  1.  राहुल गांधी के मुद्दे पर कांग्रेस महत्वपूर्ण रणनीति मीटिंग की है। मीटिंग में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, सीनियर लीडर पी.चिदंबरम के अलावा महासचिव केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, तारिक अनवर, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद और पवन कुमार बंसल भी मौजूद रहे।
  2. मीटिंग के बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस ने सोमवार से संविधान बचाओ आंदोलन का निर्णय लिया है। रमेश ने बताया कि ब्लॉक, तहसील, जिला स्तर से लेकर राजधानी तक आंदोलन किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी घोटाले के खिलाफ आवाज उठाने के कारण राहुल गांधी को निशाना बनाया गया।
  3. राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी ने सोशल मीडिया पर 'डरो मत' कैंपेन शुरू किया है। पार्टी के ट्विटर हैंडल पर लांच करने बाद कार्यकर्ता इसे शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के प्रदर्शनों में भी इस नारे को बैनर-पोस्टर पर प्रमुखता से इस्तेमाल किया जा रहा है।
  4. लोकसभा सचिवालय से राहुल गांधी की सदस्यता को अयोग्य ठहराने संबंधी नोटिफिकेशन के बाद कांग्रेस समेत 14 विपाी दलों ने संसद से लेकर दिल्ली की सड़कों पर विरोध मार्च किया।
  5. नोटिफिकेशन के बाद राहुल गांधी के घर बड़े नेताओं के अलावा उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी मिलने उनके घर पहुंची। यहां आगे की रणनीति बनाई जा रही है।
  6. दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कई राज्यों में पुलिस व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। कर्नाटक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी.शिवकुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
  7. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी को सच बोलने की सजा मिली है। राहुल को संसद से बाहर भेजने से उनको (बीजेपी) लगता है कि उनकी समस्या कम हो जाएगी तो ऐसा नहीं है। हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। उनको सच बोलने वालों को सदन में नहीं रखना है, इसलिए सदन के बाहर भेज रहे हैं। हम सदन के अंदर भी बोलेंगे और बाहर भी बोलेंगे।

यह भी पढ़ें:

राहुल गांधी अकेले नहीं जिनकी गई है सदस्यता: लालू यादव, जयललिता सहित कई सांसद-विधायक गंवा चुके हैं पद, देखिए लिस्ट

क्या है रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, जिसके तहत खत्म हो गई राहुल गांधी की सदस्यता?

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, मोदी सरनेम केस में मिली थी 2 साल जेल की सजा, खड़गे ने कहा- सच बोलने की मिली सजा