भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अपनी दाढ़ी बढ़ाई है। राहुल के नए लुक को लेकर असम के सीएम और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वह सद्दाम हुसैन जैसा दिख रहे हैं। 

अहमदाबाद। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन (Saddam Hussein) की तरह दिख रहे हैं। अहमदाबाद में मंगलवार को जनसभा में हिमंत ने कहा कि बेहतर होता वह सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू या महात्मा गांधी की तरह अपना रूप बनाते। दरअसल, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने अपनी दाढ़ी बढ़ाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरमा ने कहा, "मैंने अभी देखा कि उनका लुक बदल गया है। मैंने कुछ दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि उनके नए लुक में कुछ भी गलत नहीं है। उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू या महात्मा गांधी जैसा लुक अपनाना चाहिए था। लेकिन उनका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों हो रहा है?"

कांग्रेस ने किया पलटवार 
हिमंत के बयान पर कांग्रेस ने करारा पलटवार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री किसी ट्रोल की तरह बात कर रहे हैं। हर किसी को भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा ने हिमंत के बयान को लेकर भाजपा पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने हिमंत को कुत्ते वाली घटना भी याद दिलाई। अलका लांबा ने कहा, "यह अच्छा हुआ था कि राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा से अधिक महत्व अपने वफादार कुत्ते को दिया था।" 

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद, वोट बैंक की राजनीति का मॉडल.. इसने देश को बर्बाद किया'

बता दें कि कांग्रेस नेता रहे हिमंत ने आरोप लगाया था कि एक मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने उनकी बात सुनने से अधिक ध्यान कुत्ते को प्यार करने पर लगाया था। हिमंत ने कहा था कि राहुल ने उसी प्लेट से कुत्ते को बिस्किट दी, जिससे मुलाकात के दौरान अन्य कांग्रेसी नेता बिस्किट खा रहे थे। हिमंत ने कहा था कि इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें- सातवीं बार सत्ता अपने पास रखने के लिए पुरजोर कोशिश, मगर कुछ अलग करने के मूड में भी BJP