Rahul Gandhi Return to India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी ने अमेरिका यात्रा बीच में ही छोड़ दी है और CWC की बैठक में शामिल होंगे। 

Rahul Gandhi Return to India: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कई नेताओं ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौट आए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपनी अमेरिका यात्रा बीच में ही खत्म कर दिल्ली वापस आ गए हैं। वह आज होने वाली CWC की बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी ने हमले की गंभीरता को देखते हुए अपनी विदेश यात्रा बीच में ही रोक दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर दी जानकारी

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर जानकारी दी कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा बीच में ही छोड़ दी है। वह गुरुवार सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में खुद शामिल होंगे। पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए कांग्रेस ने यह आपात बैठक बुलाई है।

Scroll to load tweet…

सर्वदलीय बैठक बुला सकती है केंद्र सरकार

ऐसा माना जा रहा है कि इस हमले के बाद केंद्र सरकार 24 अप्रैल को एक सर्वदलीय बैठक बुला सकती है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में सभी राजनीतिक दलों को पहलगाम हमले की पूरी जानकारी दी जाएगी और पाकिस्तान के खिलाफ आगे क्या कदम उठाए जाएं, इस पर चर्चा की जाएगी। साथ ही हमले के बाद की स्थिति, सुरक्षा के इंतज़ाम और भविष्य की रणनीति पर भी बातचीत होगी।