राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो यात्रा बीते 8 सितंबर को शुरू की थी। इसके बाद से वह लगातार इस यात्रा में बने रहे हैं। दशहरा के दिन यात्रा स्थगित की गई थी लेकिन वह दिल्ली नहीं आए थे। दशहरा अवकाश के दौरान वह मैसूर में रहे। उनकी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) उस दौरान दिल्ली से मैसूर पहुंची थी।

Rahul Gandhi Delhi visit: भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी तीन दिन के लिए दिल्ली आ रहे हैं। यात्रा से तीन दिनों तक अवकाश लेकर वह नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के कार्यभार संभालने के दौरान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा वह एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि राहुली गांधी 24 से 26 अक्टूबर तक भारत जोड़ो यात्रा में नहीं रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली बार यात्रा के दौरान दिल्ली आ रहे हैं राहुल

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो यात्रा बीते 8 सितंबर को शुरू की थी। इसके बाद से वह लगातार इस यात्रा में बने रहे हैं। दशहरा के दिन यात्रा स्थगित की गई थी लेकिन वह दिल्ली नहीं आए थे। दशहरा अवकाश के दौरान वह मैसूर में रहे। उनकी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) उस दौरान दिल्ली से मैसूर पहुंची थी। उधर, 22 अक्टूबर को यात्रा में प्रियंका गांधी के भी पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी इस यात्रा में शामिल भी हो सकती हैं या सिर्फ राहुल गांधी से मुलाकात कर रायचूर से वापस लौट सकती हैं।

23 अक्टूबर को यात्रा तेलंगाना में कर रही है प्रवेश

डीके शिवकुमार ने गिलेसुगुर में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर में मीडिया से बातचीत में बताया कि यह यात्रा 23 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगा। दिवाली को देखते हुए 24, 25 और 26 अक्टूबर ब्रेक रहेगा। इन तीन दिनों के लिए राहुल गांधी दिल्ली जाएंगे। वह दिवाली में दिल्ली रहेंगे। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के दौरान आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। आंध्र प्रदेश में तीन दिन की यात्रा के बाद कर्नाटक के रायचूर में फिर से यात्रा प्रवेश कर गई। राहुल गांधी 23 अक्टूबर की सुबह कर्नाटक में मार्च करेंगे और दोपहर में तेलंगाना में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढ़ें:

Liz Truss resigned: अब दुनिया की निगाहें ऋषि सुनक पर...जानिए कैसे 45 दिनों में बदल गया पासा

आइए हम स्वच्छ हवा में सांस लें, मिठाई पर अपना पैसा खर्च करें...SC ने पटाखों पर प्रतिबंध हटाने से किया इनकार