भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बाद एम्स में कई दिग्गज नेता पहुंचे। उनकी मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। 

नई दिल्ली: सुषमा स्वराज की मौत के बाद उनकी डेड बॉडी को एम्स से उनके घर रात के साढ़े 12 बजे तक भेज दिया गया। उनकी बॉडी को सुबह 11 बजे तक धवलडीह बिल्डिंग में रखा जाएगा। दोपहर 12 से 3 बजे बजे अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी दफ्तर में रखा जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार 
सुषमा स्वराज का दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड शवदाह गृह में किया जाएगा। 

इस बीमारी ने ली जान 
मंगलवार को रात में सुषमा स्वराज को एम्स में एडमिट करवाया गया था। जिसकी थोड़ी देर बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुई थी।


सुषमा स्वराज लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इसी बीमारी के कारन उन्होंने इस साल लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के बाद उन्हें एम्स में एडमिट करवाया गया था। किडनी की समस्या के कारण 2016 में भी उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। लेकिन इसके बाद उनकी हालत में सुधार आया। लेकिन इसके बाद उनका पॉलिटिकल इन्वॉल्वमेंट कम हो गया था।