दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बन गई है। रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नरेंद्र मोदी ने भीड़ का अभिवादन किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर सीएम रेखा गुप्ता को प्रणाम किया। बदले में रेखा गुप्ता ने भी उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया।
दिल्ली: रेखा गुप्ता ने ली CM पद की शपथ, 6 विधायक बनें मंत्री

पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
दिल्ली सीएम शपथ ग्रहण समारोह: पीएम नरेंद्र मोदी ने रेखा गुप्ता को किया प्रणाम
Delhi New CM Oath Ceremony: पंकज सिंह ने ली शपथ
पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। विकासपुरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए पंकज राजपूत समाज से हैं। वह पूर्वांचल से आते हैं। दो बार एमसीडी में पार्षद रह चुके हैं।
Delhi New CM Oath Ceremony: कपिल मिश्रा ने ली शपथ
2019 में आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह करावलनगर सीट से विधायक चुने गए हैं। वह आप सरकार में मंत्री थे। ब्राह्मण समाज से आने वाले कपिल मिश्रा पूर्वांचल से हैं।
Delhi New CM Oath Ceremony: रविंद्र इंद्राज सिंह ने ली शपथ
रविंद्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद का शपथ ली है। बवाना सीट से विधायक चुने गए रविंद्र इंद्राज सिंह ने शपथ लेने के बाद जय श्री राम का नारा लगाया।
Delhi New CM Oath Ceremony: मनजिंदर सिंह सिरसा ने ली शपथ
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने चौथे नंबर पर शपथ ली। 2021 में अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए सिरसा मंत्री बने हैं। उन्हें राजौरी गार्डन सीट से विधायक चुना गया है। सिरसा ने पंजाबी में शपथ ली।
Delhi New CM Oath Ceremony: आशीष सूद ने ली शपथ, लगाया भारत माता की जय का नारा
तीसरे नंबर पर भाजपा नेता आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली। इनका नाम भी सीएम पद की रेस में लिया गया था। वह जनकपुरी सीट से विधायक चुने गए हैं। शपथ लेने के बाद सूद ने भारत माता की जय के नारे लगाए।
Delhi New CM Oath Ceremony: प्रवेश वर्मा ने ली शपथ
रेखा गुप्ता के बाद दूसरे नंबर पर प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है। वह मुख्यमंत्री पद की रेस में थे।
Delhi New CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने ली सीएम पद की शपथ
Delhi New CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा का राज शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, समेत भाजपा व एनडीए के कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में मौजूद हैं।
Delhi New CM Oath Ceremony: पीएम नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान पहुंचें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। मंच पर उन्होंने भाजपा और एनडीए के साथी दलों के नेताओं से मुलाकात की।
अमित शाह पहुंचे रामलीला मैदान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामलीला मैदान पहुंचे हैं। दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे रामलीला मैदान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया।
रेखा गुप्ता से मिलने आईं स्वाति मालीवाल
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल रामलीला मैदान में दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने आईं। दोनों नेताओं के हाथ मिलाया।
रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने प्रवेश वर्मा को दी बधाई
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंच गईं हैं। उन्होंने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा को बधाई दी है। प्रवेश उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
प्रवेश वर्मा बोले- दिल्ली को विकसित बनाने का वादा पूरा करेंगे
प्रवेश वर्मा ने कहा, "आज 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे। हम दिल्ली को विकसित बनाने का वादा पूरा करेंगे। मैं भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। आखिरी सांस तक भाजपा में मुझे रहना है। भाजपा ने मेरे पिताजी को दिल्ली का मुख्यमंत्री और भारत का मंत्री बनाया था। वह भी आखिरी सांस तक पूरी ईमारदारी से पार्टी की सेवा करते रहे। मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगा।"
विजेंद्र गुप्ता बनेंगे विधानसभा अध्यक्ष, बोले- सदन की गरिमा बढ़ाऊंगा
भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बनने वाले हैं। उन्होंने कहा, "मैं सदन की गरिमा बढ़ाने के लिए काम करूंगा। मेरी प्राथमिकता दिल्ली का विकास सुनिश्चित करना है।"
मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- जेल जाएंगे अरविंद केजरीवाल
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री पद की शपथ लेने से पहले कहा, "दिल्ली को साफ पानी, साफ हवा मिलेगी। हम भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अरविंद केजरीवाल को अपना ज्यादातर समय जेल में बिताना पड़ेगा।"
शपथ ग्रहण से पहले हनुमान बाबा मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर पहुंचीं। उन्होंने यहां पूरा-अर्चना की है।
शीशमहल में नहीं रहूंगी, एक-एक रुपए के भ्रष्टाचार का हिसाब होगा
दिल्ली की नव-नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो शीशमहल में नहीं रहूंगी। पूर्व-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ़ रोड स्थित पूर्व अधिकारिक निवास को बीजेपी शीशमहल कहती हैं।
रेखा गुप्ता की सरकार में ये नेता बनेंगे मंत्री
दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ कई मंत्री भी पद की शपथ लेंगे। ये मंत्री होंगे- परवेश साहिब सिंह वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंदराज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह। रेखा गुप्ता और उनकी कैबीनेट आज सुबह 11 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेगी। बीजेपी ने नतीजे आने के बाद करीब दस दिन के अंतराल के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की थी।
27 साल सत्ता में वापसी कर रही है बीजेपी
दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री की रेखा गुप्ता आज छह कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी। बीजेपी 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है। आज रामलीला मैदान 11 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयेजन किया गया है।