MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • गणतंत्र दिवस परेड: झांकियों में दिखी भारत की शान, देखें टॉप 15 फोटोज

गणतंत्र दिवस परेड: झांकियों में दिखी भारत की शान, देखें टॉप 15 फोटोज

कर्तव्य पथ पर भारत की सांस्कृतिक विविधता, सैन्य शक्ति और विकास की झलक दिखी। राष्ट्रपति मुर्मू ने ध्वजारोहण किया, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति मुख्य अतिथि रहे।

3 Min read
Dheerendra Gopal
Published : Jan 26 2025, 04:50 PM IST| Updated : Jan 26 2025, 04:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116
Image Credit : Asianet News

राजधानी में कर्तव्य पथ पर निकले परेड में इस साल मुख्य फोकस संविधान के 75 वर्षों की यात्रा और ‘जन भागीदारी’ (जन आंदोलन) पर रहा। निकली झांकियों में भारत की सांस्कृतिक विविधता, एकता, समानता, विकास और सैन्य शक्ति का अद्भुत संगम दिखा। गणतंत्र दिवस पर इस बार मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो थे।

216
Image Credit : Asianet News

राष्ट्रपति ने किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो पारंपरिक बग्गी में कर्तव्य पथ पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गान की धुन से पूरा वातावरण गूंज उठा।

316
Image Credit : Asianet News

10 हजार विदेशी मेहमान पहुंचे गणतंत्र दिवस परेड में

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ 10,000 विशेष मेहमानों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

416
Image Credit : Asianet News

इन विशेष अतिथियों को 'स्वर्णिम भारत के शिल्पकार' कहा गया। इनमें विभिन्न क्षेत्रों के श्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता और सरकारी योजनाओं का बेहतर उपयोग करने वाले लोग शामिल थे।

516
Image Credit : Asianet News

परेड में इंडोनेशिया भी शामिल हुआ। यह परंपरा रही है कि मुख्य अतिथि के देश की सेना परेड में शामिल होती है।

616
Image Credit : Asianet News

विरासत और विकास थीम पर निकाली गई झांकियां

गणतंत्र दिवस पर 31 झांकियां प्रस्तुत की गईं जिनमें 16 राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रालयों, तीनों सेनाओं और पूर्व सैनिकों की भागीदारी रही।

716
Image Credit : Asianet News

सभी झांकियां इस वर्ष की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ पर आधारित थीं जो देश की समृद्ध संस्कृति और विकास यात्रा को दर्शाती हैं।

816
Image Credit : Asianet News

प्रधानमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। उन्होंने वहां पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर नायकों को नमन किया।

916
Image Credit : Asianet News

उत्तर प्रदेश की झांकी महाकुंभ, समुद्र मंथन और अमृत कलश की थीम पर बनायी गई थी।

1016
Image Credit : Asianet News

कर्नाटक की झांकी प्राचीन मंदिर लकुंडी की थीम पर थी।

1116
Image Credit : Asianet News

हरियाणा की मनमोहक झांकी को भगवान श्रीकृष्ण को गीता का उपदेश देते हुए थीम पर थी साथ ही राज्य की स्पोर्ट्स में योगदान को दर्शा रहा था।

1216
Image Credit : Asianet News

आंध्र प्रदेश की झांकी भगवान श्री गणेश, श्री बालाजी और खिलौनों की थीम पर आधारित थी। आंध्र प्रदेश में एटिकोप्पाका लकड़ी के खिलौने की 400 साल पुरानी शिल्प परंपरा है जो अपनी पर्यावरण-अनुकूल, निर्बाध, जीवंत और विष-मुक्त प्रकृति के लिए जानी जाती है।

1316
Image Credit : Asianet News

बिहार की झांकी भगवान बुद्ध के धर्म चक्र प्रवर्तना पर आधारित था। जब भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे बुद्धत्व को प्राप्त करने के बाद अपना पहला संदेश दिया था। यह प्रतिमा भगवान बुद्ध की धर्म चक्र मुद्रा है जो शांति और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है।

1416
Image Credit : Asianet News

यूपी के अमृत कलश वाली झांकी। समुद्र मंथन के बाद जो अमृत कलश निकला था उसी थीम पर आधारित है।

1516
Image Credit : Asianet News

यह वेटेरन आर्मी पर्सन्स की ओर से पेश की गई झांकी थी जिसका थीम विकसित भारत की ओर सदैव अग्रसर…रहा। झांकी में भूतपूर्व सैनिकों की अटूट भावना को श्रद्धांजलि दी गई, जो अनुशासन, लचीलापन और अडिग समर्पण का प्रतीक हैं। तीनों सेनाओं की वेटरन महिला अधिकारी - लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदरजीत रंधावा, लेफ्टिनेंट कमांडर मणि अग्रवाल और फ्लाइट लेफ्टिनेंट रुचि साहा ने नारी शक्ति और सशस्त्र बलों को आकार देने में महिलाओं की भूमिका का प्रतिनिधित्व किया।

1616
Image Credit : Asianet News

इस गणतंत्र दिवस समारोह ने न केवल देश की ताकत और समृद्धि को प्रदर्शित किया, बल्कि 'जन भागीदारी' के महत्व को भी रेखांकित किया। यह उत्सव भारतीय जनता को संविधान और लोकतंत्र के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाने का प्रतीक बना।

यह भी पढ़ें:

गणतंत्र दिवस परेड: आसमान में वायुसेना का जलवा, देखें 5 धमाकेदार वीडियो

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved