साबरकांठा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी शोभना बेन महेन्द्र सिंह बरैया की शानदार जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. तुषार चौधरी को शिकस्त देकर इस सीट पर कमल खिला दिया है।

SABARKANTHA Lok Sabha Election Result 2024 : गुजरात की साबरकांठा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी शोभना बेन महेन्द्र सिंह बरैया (Shobhanaben Mahendrasinh Baraiya) की शानदार जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी डॉ. तुषार चौधरी को करारी शिकस्त देकर इस सीट पर एक बार फिर कमल खिला दिया है। बीजेपी (BJP) प्रत्याशी को कुल 677318 वोट मिले। उनकी जीत का अंतर 155682 वोट रहे। इस जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साबरकांठा लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के राठौड़ दीपसिंह शंकरसिंह साबरकांठा से जीतकर सांसद बने थे।

- 8वीं पास राठौड़ दीपसिंह के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं था। उनके पास 2.39 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के राठौड़ दीपसिंह शंकरसिंह ने जीत दर्ज की थी।

- 2014 में दीपसिंह के पास 2.07 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। उनपर 4.17 लाख रुपए कर्ज था।

- 2009 के चुनाव में भाजपा के महेंद्रसिंह पृथ्वीसिंह चौहान को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- ग्रेजुएट प्रोफेशनल महेंद्रसिंह ने अपनी संपत्ति 88.42 लाख रुपए बताई थी। उनपर 1.61 लाख रुपए कर्ज था।

- 2004 में साबरकांठा में कांग्रेस को जीत मिली थी। मधुसूदन मिस्त्री सांसद बने थे।

- पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ाई करने वाले मधुसूदन ने अपनी संपत्ति 18.26 लाख रुपए बताई थी। उनपर 1.25 लाख रुपए कर्ज था।

नोटः 2019 के लोकसभा चुनाव में साबरकांठा सीट पर 1801717 वोटर थे, जबकि 2014 में वोटर्स की संख्या 1615840 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राठौड़ दीप सिंह शंकर सिंह 2019 में 701983 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार ठाकोर राजेंद्रसिंह शिवसिंह (432997 वोट) को 268986 वोटों से हराया था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में साबरकांठा की जनता ने बीजेपी प्रत्याशी राठौड़ दीपसिंह शंकरसिंह को 552205 देकर विजयी बनाया। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शंकरसिंह वाघेला बापू को 84455 वोट से हराया था। उन्हें 467750 वोट मिला था।