सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे साथ बहुत अच्छी तरह से संवाद करते हैं। हमारी पार्टी में ऐसा नहीं है कि आप प्रधानमंत्री के साथ बोल रहे हों, और नेता कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हों। हमारे यहां पूरी सुनवाई होती है। सहस्त्रबुद्धे राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल कंपनी (संशोधन) विधेयक 2019 पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। यह बिल वह लेकर आए थे।  

नई दिल्ली। संसद शुरू होने के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader rahul gandhi) लगातार भाजपा के निशाने पर हैं। शुक्रवार को राज्यसभा (Rajya sabha) में भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हमारे नेता हमसे बाचीत के कुत्ते को बिस्किट नहीं खिलाते। दरअसल, पिछले दिनों असम के सीएम हिमंत बिसवा सरमा ने एक पुराने वाक्ये का जिक्र करते हुए बताया था कि एक बार वह कुछ कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी से मिलने गए थे। इस मुलाकात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेताओं की बात सुनने की बजाय कुत्ते को बिस्किट खिला रहे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमारे नेता ऐसे नहीं, यहां पूरी सुनवाई होती है 
सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे साथ बहुत अच्छी तरह से संवाद करते हैं। हमारी पार्टी में ऐसा नहीं है कि आप प्रधानमंत्री के साथ बोल रहे हों, और नेता कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हों। हमारे यहां पूरी सुनवाई होती है। सहस्त्रबुद्धे राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल कंपनी (संशोधन) विधेयक 2019 पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। यह बिल वह लेकर आए थे।

पीवी नरसिम्हा राव के बहाने भी कांग्रेस पर हमला
सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि हमारे देश में 15 प्रधानमंत्री हुए हैं। लेकिन सिर्फ 3 प्रधानमंत्री हैं, जिनके जन्मदिन राष्ट्रीय उत्सव या आयोजन के रूप में मनाए जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इंदिरा गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस और राजीव गांधी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीवी नरसिम्हा राव को भूल जाती है। उनका निधन हुआ तो उनका अंतिम संस्कार तक दिल्ली में नहीं करने दिया गया, क्योंकि ऐसा करने से यहां उनकी समाधि बन सकती थी।

हिमंत ने लगाए थे ये आरोप 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा ने दो दिन पहले बताया था कि जब वे कांग्रेस में थे तो नेताओं के साथ राहुल से मिलने तो हमने मिले, लेकिन हमारी बात सुनने के बजाय वे अपने कुत्ते 'पिद्दी' को बिस्किट खिला रहे थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के नेताओं को राहुल से मिलने का वक्त तक नहीं मिलता था।


यह भी पढ़ें
ओवैसी के साथ हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल? यूजर्स ने बताया 'फिल्मी कहानी'
Republic day 2022: सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में यूपी ने मारी बाजी; महाराष्ट्र और CISF को भी मिला सम्मान