प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी के समुद्र तट पर अनोखा सैंड आर्ट बनाया है। इसमें भगवान श्री राम को दीया पकड़े दिखाया गया है। 

पुरी (ओडिशा)। प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Patnaik) ने देश को अनोखे तरीके से दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ओडिशा के पुरी के समुद्र तट पर सैंड आर्ट बनाया है। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सैंड आर्ट में भगवान श्री राम को दीया पकड़े दिखाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समुद्र तट पर मौजूद लोग इस सैंड आर्ट की तस्वीरें लेते नजर आए। यह पहली बार नहीं है कि पटनायक ने अपनी अनूठी प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने कई अवसरों पर विभिन्न हिंदू देवी-देवताओं की शानदार रेत की मूर्ति बनाई है।

Scroll to load tweet…

सुदर्शन पटनायक ने देश के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा, “दिवाली के अवसर पर हमने हैप्पी दिवाली के संदेश के साथ रेत पर सबसे बड़ा दीया बनाया। हम देश के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। हमने यहां दीये भी लगाए हैं और भगवान राम की मूर्ति बनाई है।”