महाराष्ट्र में सरकार को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। राउत ने कहा कि भाजपा अब अपने ही खेल में फंस गई है। यह उनके अंत की शुरुआत है।

मुंबई. महाराष्ट्र में सरकार को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। राउत ने कहा कि भाजपा अब अपने ही खेल में फंस गई है। यह उनके अंत की शुरुआत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संजय राउत ने कहा, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और पुलिस ये चार भाजपा के पार्टी कार्यकर्ता हैं। राज्यपाल भी उनका कार्यकर्ता है। 

अजित पवार ने राजभवन में गलत दस्तावेज पेश किए- राउत
उन्होंने कहा कि शरद पवार राष्ट्रीय नेता हैं। अगर भाजपा सरकार बनाने की कोशिश कर रही है, ऐसा नहीं होगा। भाजपा और अजित पवार ने गलत कदम उठाया है। शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ 165 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने राजभवन में गलत दस्तावेज पेश किए। अगर आज राज्यपाल बहुमत साबित करने के लिए कहते हैं। हम अभी भी यह कर सकते हैं। 49 एनसीपी विधायक हमारे साथ हैं। 

महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर हुआ, फडणवीस फिर बने सीएम
महाराष्ट्र में शनिवार को आनन फानन में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री और एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। हालांकि, शरद पवार का कहना है कि उन्हें अजित पवार के इस फैसले की कोई जानकारी नहीं थी।