नागरिकता कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश में कई मुस्लिम संगठन भी इस कानून का खुलकर विरोध कर रहे हैं।

मुंबई. नागरिकता कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश में कई मुस्लिम संगठन भी इस कानून का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इसी बीच CAA के विरोध में जमात-ए-इस्लामी हिंद मुंबई में शनिवार को एक कार्यक्रम करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में शिवसेना नेता संजय राउत भी शामिल होंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई में जमात-ए-इस्लामी हिंद, मराठी पत्रकार संघ और एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स जैसे संगठन मिलकर सीएए और एनआरसी के खिलाफ कार्यक्रम कर रहे हैं। 

राउत ने निमंत्रण स्वीकारा
जमात-ए-इस्लामी हिंद के मुंबई अध्यक्ष ने बताया कि संजय राउत ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। राउत के अलावा बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस बीजी कोलसे पाटिल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएए पर शिवसेना ने लिया यू टर्न
शिवसेना ने एनडीए से बाहर होकर कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाई है। इसी बीच शिवसेना ने नागरिकता संसोधन विधेयक का लोकसभा में समर्थन किया था। हालांकि, इसके बाद राज्यसभा में शिवसेना ने यूटर्न लेते हुए वोटिंग के वक्त वॉकआउट कर दिया था।