Satyapal Malik Death: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में निधन हो गया।

Satyapal Malik News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। 79 साल के सत्यपाल मलिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें किडनी और यूरिन से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं। इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

 बेबाक विचारों के लिए जाने जाते थे सत्यपाल मलिक

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज दोपहर 1:10 बजे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। वे जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल थे इसके बाद उन्हें गोवा और मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। अपने बेबाक विचारों और बयानों के लिए मशहूर मलिक ने न सिर्फ प्रशासनिक भूमिका निभाई, बल्कि कई बार अपनी राय सार्वजनिक मंचों पर भी खुलकर रखी। वे जनता के मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले नेताओं में गिने जाते थे।