मल्लू ट्रेवलर के नाम से चर्चित फेमस ब्लागर शाकिर सुभान पर सऊदी अरब की एक महिला ने अभद्रता का आरोप लगाया है। शाकिर के खिलाफ महिला ने शिकायत भी दर्ज कराई है। 

नेशनल डेस्क। मशहूर ब्लागर शाकिर सुबान महिला से अभद्रता के मामले में फंस गए हैं। सऊदी अरब की एक महिला ने फेमस ब्लागर शाकिर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। ब्लागर शाकिर सुबान मल्लू ट्रैवलर के नाम से भी जाने जाते हैं। वहीं शाकिर ने महिला की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सऊदी अरब की महिला दर्ज कराई शिकायत
महिला का आरोप है कि घटना कोच्चि के एक होटल में हुई। महिला ने बताया कि 13 सितंबर को ब्लागर शाकिर सुबान यहां एक कार्यक्रम में आया था। इस दौरान उसने शाकिर से मुलाकात की जहां उसके साथ अभद्रता की गई। महिला कुछ समय से कोच्चि में रह रही है। उसने शुक्रवार को धारा 354 के तहत एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें स्पेनिश फुटबॉल महासंघ के चीफ लुइस रुबियल्स ने दिया इस्तीफा, विश्व कप में महिला खिलाड़ी को किस करने का है आरोप

मल्लू ट्रैवलर ने आरोपों को खारिज किया
सऊदी अरब की एक महिला की ओर से अभद्रता का आरोप लगाए जाने के मामले में मशहूर ब्लागर शाकिर हुसैन ने शनिवार को यू ट्यूब पर वीडियो पोस्ट कर मामले को फेक बताया है। ब्लॉगर शाकिर ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को खारिज किया है। कहा कि उसने किसी भी महिला के साथ कोई अभद्रता या दुर्व्यवहार नहीं किया है। 

फेसबुक पर शाकिर ने किया पोस्ट 
फेमस ब्लागर शाकिर ने महिला की शिकायत के मामले में फेसबुक पर भी पोस्ट किया है। फेसबुक पर किए पोस्ट में शाकिर ने लिखा है कि मेरे नाम पर एक झूठी खबर प्रचारित की जा रही है। यह आरोप सौ फीसदी गलत हैं। इसका पूरे सबूतों के साथ जवाब दिया जाएगा। जो लोग मुझसे नाखुश हैं मैं जानता हूं ये समय उनके लिए सेलिब्रेट करने का है। उन्होंने अपने पोस्ट पर लोगों से कमेंट भी मांगे हैं।