School Holiday On 25 September 2025: त्यौहारों का मौसम आने के साथ ही स्कूलों की छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में कई राज्यों में 25 सितंबर को स्कूल बंद रखने का ऐलान किया गया है। आइए, जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह।

School Holiday On 25 September 2025: सितंबर 2025 में देशभर के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। कहीं त्योहारों की वजह से तो कहीं भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के चलते स्कूल बंद रहेंगे। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इन छुट्टियों से बच्चों को पढ़ाई से थोड़ी राहत और कई जगहों पर लंबे वीकेंड का फायदा भी मिलेगा। आइए जानते हैं कि 25 सितंबर को किन-किन राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 सितंबर को रहेगा अवकाश 

सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर अक्टूबर की शुरुआत तक कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। पश्चिम बंगाल में 24 और 25 सितंबर को भारी बारिश और बाढ़ की वजह से दो दिन की छुट्टी दी गई है। इस दौरान सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बच्चों को जलभराव वाली सड़कों पर भेजना खतरनाक हो सकता है। तेलंगाना में दशहरा और बथुकम्मा महोत्सव के कारण 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 13 दिन की लंबी छुट्टी मिलेगी। बथुकम्मा त्योहार 21 से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा। दिल्ली में दुर्गा पूजा और दशहरा की वजह से 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में भी सितंबर के आखिरी हफ्ते से अक्टूबर की शुरुआत तक दशहरा की छुट्टियां रहती हैं। वहीं ओडिशा, असम और बिहार में भी दुर्गा पूजा और स्थानीय त्योहारों की वजह से 29 सितंबर से स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: CBSE Exams 2026: कब होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं? डेट जारी, जानें जरूरी बातें

लंबी छुट्टियों में घूमने का बना सकते हैं प्लान 

इन छुट्टियों के दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि बच्चों और कर्मचारियों दोनों को आराम करने का समय मिलेगा। आप इन दिनों अपने घरेलू काम निपटा सकते हैं या लंबी छुट्टियों में घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इसलिए अपने राज्य की छुट्टियों की सही जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी सरकारी विभाग या जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।