Weather News: उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। 

Weather News: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो गई हैं, जिससे उमस बढ़ गई है। लोगों को पंखा, कूलर से भी कोई आराम नहीं मिल रहा है। पंजाब के बठिंडा में लगातार दूसरे दिन तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में भी पारा 45 डिग्री को पार कर गया है और हीट इंडेक्स 50.8 डिग्री तक पहुंच गया है, यानी शरीर को इतनी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने पहले जारी येलो अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रचंड गर्मी का दिखेगा असर

यूपी के करीब एक तिहाई हिस्से में भी प्रचंड गर्मी का असर है। सोमवार को 24 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। कुछ जिलों में लू का असर कम हुआ है, लेकिन 20 जिलों में अब भी गर्म हवाएं चल रही हैं।

हरियाणा, राजस्थान और बिहार में लू का कहर

हरियाणा के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा में तापमान 46.6 डिग्री तक पहुंच गया है। राजस्थान में भी हालात खराब हैं और तापमान 48 डिग्री को पार कर गया है। बिहार के बक्सर में 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में केशव मौर्य ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, तो कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दी बीजेपी को खुली चुनौती

13 जून के बाद हो सकती है बारिश

जम्मू, सांबा और ऊधमपुर जैसे इलाकों में पारा 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। श्रीनगर में भी 33.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, उत्तराखंड में मौसम ने थोड़ी राहत दी है, कुछ जगहों पर बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं।