आंध्रप्रदेश में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां गोदावरी जिले के देवीपटनम में यात्रियों से भरी नाव गोदावरी नदी में पलट गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। बोट पर 61 यात्री सवार थे। इलाके में एक हफ्ते से बारिश जारी है, जिसकी वजह से गोदावरी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

देवीपटनम. आंध्रप्रदेश में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां गोदावरी जिले के देवीपटनम में यात्रियों से भरी नाव गोदावरी नदी में पलट गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। बोट पर 61 यात्री सवार थे। इलाके में एक हफ्ते से बारिश जारी है, जिसकी वजह से गोदावरी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पिछले तीन दिनों में ये दूसरा बड़ा हादसा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नावों के लाइसेंस रद्द
उधर, मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने गोदावरी में सभी नावों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। उन्होंने नावों पर भी रोक लगा दी। 

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, “आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में नाव डूबने की घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। घटनास्थल पर बचाव अभियान अभी भी चल रहा है।” 

Scroll to load tweet…

गृहमंत्री ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में नाव दुर्घटना से हुई क्षति काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इससे काफी दुखी हूं। इस हादसे में जिन्होंने भी अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदना उनके साथ है। ईश्वर इस क्षति से उबरने में उनकी सहायता करे।”

Scroll to load tweet…

मप्र के भोपाल में तीन दिन पहले हुआ था हादसा
मप्र की राजधानी भोपाल में तीन दिन पहले गणेश विसर्जन के दौरान खटलापुर तालाब में भी नाव पलट गई थी। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।