Vijay Kumar Malhotra: दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वह दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष थे और जनसंघ के समय से ही दिल्ली में पार्टी और संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते रहे।

Vijay Kumar Malhotra: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनका जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर में हुआ था। वी.के. मल्होत्रा दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद और सांसद रह चुके थे। कुछ दिनों से वे एम्स में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके घर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का जीवन सादगी और जनसेवा की मिसाल रहा है। उन्होंने जनसंघ काल से ही दिल्ली में संघ की विचारधारा को फैलाने और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

Scroll to load tweet…

“विजय कुमार मल्होत्रा का एक खास और अहम स्थान रहा है”

उनके निधन पर पीएम मोदी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक जताया और कहा कि मल्होत्रा का जीवन हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बना रहेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जनसंघ और भाजपा के इतिहास में प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का एक खास और अहम स्थान रहा है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार मेहनत की। भारतीय संविधान के गहन ज्ञान के कारण वे व्यापक रूप से सम्मानित थे। एक अनुभवी सांसद के रूप में उन्होंने जनता के बीच निरंतर कार्य किया। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मैं उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीके मल्होत्रा को किया याद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन बेहद दुखद है। जनसंघ के समय से लेकर भाजपा की स्थापना तक उनका जीवन देशभक्ति, संगठन क्षमता और अनुशासन का प्रेरणादायक उदाहरण रहा। दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन की नींव मजबूत की और हजारों कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण का रास्ता दिखाया। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें और उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।

यह भी पढ़ें: बाबा के फोन में मिली एयरहोस्टेस की तस्वीरें, कई लड़कियों के साथ चैट्स, सख्ती से पूछताछ कर रही पुलिस