सोशल मीडिया पर आज कांग्रेस नेता शशि थरूर की एक पेंटिंग तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो विलियम शेक्सपियर के अवतार में नजर आ रहे हैं। 

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता शशि थरूर अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके द्वारा यूज किये इंग्लिश वर्ड्स का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जाता है। दराल, वो काफी टफ वर्ड्स यूज करते हैं, जिसे पढ़कर कई लोग मतलब तक समझ नहीं पाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद किया ट्वीट 
वायरल हो रही तस्वीर में शशि थरूर विलियम शेक्सपियर के लुक में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर उन्हें सबसे पहले उनके व्हाट्सऐप पर मिली थी। जिसे उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। 

Scroll to load tweet…

दिया ऐसा कमेंट 
इस तस्वीर को देख शशि थरूर ने कहा कि उन्हें अच्छा लगा ये देखकर कि उनका लुक विलियम शेक्सपियर से मिलता है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि शेक्सपियर से कम्पेयर करने लायक नहीं हैं वो। 

हजारों लोगों ने किया कमेंट 
शशि थरूर द्वारा ट्वीट किये जाने के बाद से अभी तक इस तस्वीर पर हजारों लोगों ने री-ट्वीट किया है। साथ ही लोगों ने इसे लाइक भी किया है।