पूर्व बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि गुजरात में परिवर्तन दिख रहा है। अरविंद केजरीवाल गुजरात का किंगमेकर बनकर उभरेंगे। केजरीवाल ने बीजेपी को उसी के तरीके से करारा जवाब दिया है। अब गुजरात में भगवा खेमे में मंथन चल रहा है। 

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया है। उनकी यात्रा से बेहद शानदार प्रतिक्रिया लोगों के बीच में है। राहुल के करिश्में ने काम करना शुरू कर दिया है। जनता में उनका विश्वास बढ़ा है जिसका सकारात्मक परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहारी बाबू बोले-पप्पू कहकर मजाक उड़ाने वाले गलत साबित हुए

बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, देश की सही मायने की यात्रा है। यह बीजेपी की रथयात्रा के विपरीत है। यह जोड़ रहा है इसलिए लाखों लोगों का सपोर्ट इसको मिल रहा है। लोगों ने राहुल गांधी को नेता के रूप में स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इस यात्रा से लोग उनकी नेतृत्व क्षमता को परखने के बाद उसे मानने लगे हैं। सिन्हा ने कहा कि जो लोग उनको पप्पू कहकर मजाक उड़ाते थे अब वह गलत साबित हो गए हैं। लोगों का हुजुम मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दे रहा है। भाजपा नेता गांधी का मजाक उड़ा रहे हैं लेकिन अगर इस यात्रा का कोई असर नहीं है तो आप उस पर ध्यान क्यों दे रहे हैं। मेरा मानना है कि राहुल गांधी का जादू अगले चुनाव में काम करेगा।

केजरीवाल हिंदूत्व स्कूल के प्रिंसिपल...

पूर्व बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने गुजरात चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि गुजरात में परिवर्तन दिख रहा है। अरविंद केजरीवाल गुजरात का किंगमेकर बनकर उभरेंगे। केजरीवाल ने बीजेपी को उसी के तरीके से करारा जवाब दिया है। अब गुजरात में भगवा खेमे में मंथन चल रहा है। भाजपा हर बार हिंदुत्व या राम मंदिर के मुद्दे को गर्मा देती थी लेकिन इस बार केजरीवाल ने करेंसी पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश के फोटो लगाने की मांग कर बीजेपी की बोलती बंद कर दी है। भाजपा ऐसा व्यवहार करती थी जैसे वे 'राजनीति के हिंदुत्व स्कूल' के स्वामी हों, लेकिन केजरीवाल अब उस स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं। भाजपा इसे न तो निगल सकती है और न ही त्याग सकती है। 

टीएमसी और कांग्रेस में सुधरेंगे संबंध

टीएमसी सांसद ने दावा किया कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की तल्खी कम होगी और दोनों दलों के संबंध सुधरेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई भी शब्द अंतिम नहीं होते। इसलिए अगर कांग्रेस-टीएमसी में संबंध अच्छे नहीं हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि दोनों के संबंध भविष्य में सुधरेंगे नहीं। टीएमसी 2024 के लोकसभा चुनाव की गेम चेंजर होगी और कांग्रेस से भी संबंधों में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें:

यूनिफार्म सिविल कोड के सपोर्ट में आए अरविंद केजरीवाल, जानिए क्यों बोले-झांसा दे रही BJP

मिलिट्री एयरक्राफ्ट की मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी शिलान्यास: पीएम मोदी बोले-मेक फॉर ग्लोब के मंत्र को बढ़ा रहे

पंजाब के पास इंटरनेशनल बॉर्डर पर फॉयरिंग, पाकिस्तानी ड्रोन से इस तरह पहुंच रहा हथियारों का जखीरा