SHIRDI Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना (UBT) ने महाराष्ट्र की शिर्डी सीट (SC) पर भाऊसाहेब वाकचौरे को टिकट दिया है जो कि यह चुनाव जीत गए हं। वहीं, शिंदे गुट की शिवसेना के प्रत्याशी सदाशिव लोखंडे चुनाव हार गए। 

शिरडी. SHIRDI Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना (UBT) ने महाराष्ट्र की शिर्डी सीट (SC) पर भाऊसाहेब वाकचौरे को टिकट दिया है जो कि यह चुनाव जीत गए हं। वहीं, शिंदे गुट की शिवसेना के प्रत्याशी सदाशिव लोखंडे चुनाव हार गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाऊसाहेब वाकचौरे यह चुनाव 50529 वोट से जीते हैं, उन्हें टोटल वोट 476900 मिले। जबकि शिंदे गुट की शिवसेना के प्रत्याशी सदाशिव लोखंडे को महज 42637 ही मिल पाए।

शिरडी लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के चुनाव में शिवसेना के सदाशिव किसन लोखंडे ने जीत दर्ज की थी। उनके खिलाफ एक केस दर्ज था।

- 10वीं पास सदाशिव किसन के पास 11.37 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। वह 2.05 लाख रुपए के कर्जदार थे।

- 2014 के आम चुनाव में भी शिवसेना के लोखंडे सदाशिव किसन ने शिरडी सीट जीता था।

- सदाशिव किसन ने 2014 में अपनी संपत्ति 3.81 करोड़ रुपए और कर्ज 14.97 लाख रुपए बताई थी।

- 2009 में शिवसेना के वाकचौरे भाऊसाहब राजाराम को जीत मिली थी। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं था।

- पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले वाकचौरे के पास 1.78 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। उनपर 24.27 लाख रुपए कर्ज था।

- शिरडी लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई है। इसके बाद से यहां सिर्फ शिवसेना को जीत मिली है।

- शिरडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें (कोपरगांव, नेवासा, अकोला, संगमनेर, शिरडी और श्रीरामपुर) शामिल हैं।

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान शिरडी सीट पर 1587079 मतदाता थे, जबकि 2014 में वोटर्स की संख्या 1462267 थी। शिवसेना उम्मीदवार सदाशिव किसन लोखंडे 2019 में सांसद बने। 486820 वोट पाकर उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कांबले भाऊसाहेब मल्हारी को हराया था। उन्हें 366625 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में शिरडी सीट पर शिवसेना को बहुमत मिला था। लोखंडे सदाशिव किसान 532936 वोट के साथ विजयी बने थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे 199922 वोट से हराया था। उन्हें कुल 333014 वोट मिला था।

यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट