महाराष्ट्र में सरकार गठन का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। कल फैसला आना है। लेकिन ठीक एक दिन पहले विपक्ष (शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस) ने मुंबई स्थित होटल ग्रैंड हयात में शक्ति प्रदर्शन किया। होटल में हम्मी 162 का बैनर लगा। कहा गया कि यहां पर तीनों दलों के विधायक आए हैं और शपथ लेंगे। इस दौरान एक खास चीज देखने को मिली। होटल के अंदर एक मंच सजाया गया है। यहां पर संविधान के कवर पेज की तस्वीर लगाई गई है।

मुंबई. महाराष्ट्र में सरकार गठन का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। कल फैसला आना है। लेकिन ठीक एक दिन पहले विपक्ष (शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस) ने मुंबई स्थित होटल ग्रैंड हयात में शक्ति प्रदर्शन किया। होटल में हम्मी 162 का बैनर लगा। कहा गया कि यहां पर तीनों दलों के विधायक आए हैं और शपथ लेंगे। इस दौरान एक खास चीज देखने को मिली। होटल के अंदर एक मंच सजाया गया है। यहां पर संविधान के कवर पेज की तस्वीर लगाई गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विधायकों ने क्या कसम खाई?
- होटल में विधायकों ने कसम खाई कि वे सोनिया गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी के लिए बफादार रहेंगे। पार्टियों का दावा है कि उन्हें 162 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। इसलिए कार्यक्रम का नाम 'हम हैं 162' रखा गया।
- शरद पवार ने कहा कि हम सब महाराष्ट्र के लोगों के लिए साथ आए। महाराष्ट्र में बिना बहुमत के सरकार बनाई गई। सुप्रीम कोर्ट जो फैसला सुनाएगा, उसके लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई एनसीपी विधायक भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसकी जिम्मेदारी मेरी होगी। 
- पवार ने कहा कि यह गोवा नहीं महाराष्ट्र है। फ्लोर टेस्ट के दिन मैं 162 से ज्यादा विधायक अपने साथ लाऊंगा। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमें इतने सालो में नहीं समझ पाई।